Nishan Publication

सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है कांग्रेस- राकेश राठौर

- कांग्रेस का भागीदारी सम्मेलन आयोजित
मिश्रिख, सीतापुर (निशान न्यूज) कांग्रेस पार्टी द्वारा मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र के इस्लामनगर में "भागीदारी सम्मेलन" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और सभी वर्गों की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि सांसद राकेश राठौर ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने और जनसरोकारों के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष एवं मिश्रिख विधानसभा प्रभारी सुनीता चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. बृजबिहारी ने कहा कि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के लिए कांग्रेस को मजबूत करना आवश्यक है। वहीं जिला महामंत्री एवं जिला कार्यालय प्रभारी हसीना खातून ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा करती हैं।
कार्यक्रम के संयोजक अली कासिम ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में दलित, पिछड़े एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post