Nishan Publication

बाढ़ प्रभावित लोगों को सागर गुप्ता ने बांटे भोजन पैकेट और पानी की बोतलें


सीतापुर (निशान न्यूज) बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए समाजसेवी सागर गुप्ता ने शनिवार को मोहल्ला तरीनपुर और लोनियनपुरवा में राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान करीब 500 बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन के पैकेट और पानी की बोतलें उपलब्ध कराई गईं।
सागर गुप्ता की ओर से जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन के पैकेट तैयार कराकर वितरित किए गए। साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को पीने के पानी की बोतल भी दी गई। राहत सामग्री मिलने से बाढ़ प्रभावित परिवारों को कुछ राहत मिली।

इस दौरान सागर गुप्ता ने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना और उनकी मदद करना ही सच्ची मानव सेवा है।
राहत सामग्री प्राप्त करने वाले लोगों ने सहयोग के लिए सागर गुप्ता का आभार जताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post