Nishan Publication

कांग्रेस के शंखनाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का आह्वान, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता

सीतापुर (निशान न्यूज) जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय मुस्कान गेस्ट हाउस में कांग्रेस शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के सशक्त सिपाही हैं और देश में संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई कांग्रेस नेतृत्व के मार्गदर्शन में लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता राहुल गांधी के संदेश को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लें। साथ ही दावा किया कि आने वाला समय कांग्रेस का है और वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होगा।
जिलाध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। 
शहर अध्यक्ष शिशिर वाजपेयी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है और कार्यकर्ताओं के सहयोग से आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम प्राप्त किए जाएंगे।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक हरीश बाजपेयी, पूर्व जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी, प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार, प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता तथा पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश निषाद ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था सहित विभिन्न जनसमस्याओं को उठाते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया।
इस अवसर पर जिला कोऑर्डिनेटर कमलनयन, शहर कोऑर्डिनेटर सिद्धार्थ शंकर त्रिवेदी, विनीत दीक्षित, संतोष भार्गव, प्रदीप सिंह चौहान, कयूम अंसारी, संजीव नाथ गुप्ता, राजेश सिंह तोमर, सुधीर पांडे, सतीश अग्निहोत्री, संजय कुमार, मंजरी राही, ओंकारनाथ मिश्रा, राहुल रस्तोगी, मोहम्मद सलीम, आदिल अंसारी, रिजवान खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान लगभग एक सैकड़ा लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में कपिल लोधी, विजय पाल राजपूत, देशराज भारती, अंशुमान, जावेद अली, रीता देवी, राम देवी, योगेश, रामनाथ, अशोक, विंदेश्वरी, आदर्श मिश्रा, आकाश यादव, अजीत यादव और नितेश कुमार प्रमुख रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post