सीतापुर- जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने बताया कि अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग सीतापुर की सहमति/संस्तुति के क्रम में शासन की प्राथमिकताओं में शामिल 22 कार्यों के निर्माण कार्य पुनः प्रारम्भ करने की सशर्त अनुमति दी गयी है, इसमें कमरिया शेखूपुर सम्पर्क मार्ग, चपरतला से हजारीपुरवा सम्पर्क मार्ग वाया भट्ठापुरवा, लोनपुरवा, डफरा सम्पर्क मार्ग, भैंसहा सम्पर्क मार्ग, खानपुर से सेतुही सम्पर्क मार्ग, बरियापुर से हनुमान मन्दिर तक सम्पर्क मार्ग, डिहुआ ग्राम से तिमड़ा ग्राम तक सम्पर्क मार्ग, टी०एम०रोड किमी0 4 से इस्मालगंज किमी0 1 से नवीनगर सम्पर्क मार्ग, बसन्तपुर सम्पर्क मार्ग, बंगालीपुरवा सम्पर्क मार्ग, मुनेजरंगज सम्पर्क मार्ग, बनवारीपुरवा सम्पर्क मार्ग, पुरैना धनपुरिया सम्पर्क मार्ग, अचलापुर सम्पर्क मार्ग, हरदियापुरवा सम्पर्क मार्ग, शिकरोहर सम्पर्क मार्ग, भगवतीपुर रामपुर मथुरा कलुवापुर मार्ग कि0मी0-3 के दांयी ओर कण्डी सम्पर्क मार्ग, रमईपुर सम्पर्क मार्ग, बांगर सम्पर्क मार्ग, तम्बौर-महमूदाबाद मार्ग, सेमरी-बांसुरा- भगौतीपुर-देहला-धौरहरा मार्ग, रसूलपुर-ग्वारी-राजापुर-इसरौली-चकदहा मार्ग शामिल हैं।
प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग के 22 कार्यों को पुनः प्रारम्भ करने की जिलाधिकारी ने दी अनुमति
0