-कांग्रेस के महिला आरक्षण सम्मेलन में गूंजी दलित-पिछड़ी महिलाओं के हक की आवाज
सीतापुर (निशान न्यूज) जिले में कांग्रेस द्वारा आयोजित महिला आरक्षण सम्मेलन में दलित, पिछड़ी और पिछड़ी मुस्लिम महिलाओं के आरक्षण को सुनिश्चित करने की जोरदार मांग उठी। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जब तक महिला आरक्षण में इन वर्गों की हिस्सेदारी तय नहीं होती, तब तक यह आरक्षण अधूरा और बेमानी रहेगा।
कांग्रेस के पिछड़ा विभाग के चेयरमैन डॉ. अनिल जयहिंद ने कहा कि महिला आरक्षण में पिछड़े, दलित और पिछड़ी मुस्लिम महिलाओं का आरक्षण सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य है। इसके बिना महिला आरक्षण का कोई औचित्य नहीं
सांसद राकेश राठौर ने मोदी सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार दलित, पिछड़ी और पिछड़ी मुस्लिम महिलाओं का हक छीनना चाहती है, लेकिन कांग्रेस इस हकमारी को कभी नहीं होने देगी।
राष्ट्रीय सचिव सुभाषिनी यादव ने कहा कि महिलाओं पर हिंसा करने वाली भाजपा अब महिला आरक्षण का राग अलापकर अपनी महिला विरोधी छवि को चमकाने की कोशिश कर रही है
सम्मेलन में सुनीता चौधरी ने भी महिलाओं के अधिकारों की पुरजोर आवाज उठाई। इसके अलावा शिवप्रकाश सिंह, राहुल सिंह, हसीना खातून और विष्णु गौतम ने भी सभा को संबोधित किया।