सीतापुर (निशान न्यूज) जनपद के प्रमुख समाजसेवी सागर गुप्ता ने स्वागो॔त्थान सेवा समिति को मुक्तिधाम यात्रा के लिए दूसरा शव वाहन दान किया है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
गौरतलब हो कि लगभग तीन वर्ष पूर्व भी सागर गुप्ता द्वारा समिति को एक शव वाहन उपलब्ध कराया गया था। अब पुनः दूसरा वाहन दान कर उन्होंने अपने सेवा कार्यों को और सशक्त बनाया है।
नए वाहन के उपलब्ध होने से शवों को सम्मानपूर्वक मुक्तिधाम तक पहुंचाने में सुविधा होगी। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इस पहल से लाभ मिलेगा, जिन्हें ऐसे समय में अक्सर परिवहन संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
कार्यक्रम के दौरान वाहन को समिति को औपचारिक रूप से समर्पित किया गया। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समाजसेवियों ने सागर गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए उनके इस योगदान को मानवता की सच्ची सेवा बताया।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है और भविष्य में भी इस तरह के सहयोग से जनसेवा कार्यों को गति मिलती रहेगी। स्थानीय लोगों ने भी इस कदम की सराहना की।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र बाजपेयी, महामंत्री कमल कुमार वैश्य, कोषाध्यक्ष सचिन रस्तोगी, वरिष्ठ कोषाध्यक्ष राजू सक्सेना सहित सभासद विनोद गिहार, मोनू दीक्षित, सूरज शर्मा, दिलीप पाल, आशीष वर्मा एवं संदीप मौर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।