सीतापुर (निशान न्यूज) हरगांव में आयोजित “संविधान बचाओ संवाद” कार्यक्रम में हजारों लोगों की भागीदारी रही। कार्यक्रम में देश में बढ़ते संविधान विरोधी हमलों, सामाजिक न्याय पर हो रहे सुनियोजित हमलों और आर्थिक असमानता के खिलाफ आवाज उठाई गई। इसे एक जन आंदोलन की चेतावनी के रूप में देखा गया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि कांग्रेस के अनुसूचित जाति सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा,
संविधान विरोधी देश के गद्दार हैं। देश को इन गद्दारों से आजाद कराने का संघर्ष कांग्रेस कर रही है, आप सभी इस अभियान का हिस्सा बनें।
इस अवसर पर सांसद राकेश राठौर ने कहा आज हरगांव के संविधान बचाओ संवाद सम्मेलन की हजारों की जुटान से साफ हो गया है कि इस बार हरगांव विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की जीत होगी और यह लड़ाई हम विष्णु गौतम के नेतृत्व में जीतेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक विष्णु गौतम ने कहा हम संविधान विरोधी ताकतों को हरगांव विधानसभा क्षेत्र से उखाड़ फेंकेंगे।
सुनीता चौधरी ने लोकतंत्र को मजबूत करने पर बल दिया।
कार्यक्रम में अनुप्रिया वर्मा, डॉ. आर.पी. वर्मा, अरुणेश यादव, नेहा गौतम और रोशनी गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए।