सीतापुर (निशान न्यूज) मनरेगा की बहाली और डीपीआरओ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने शहर में पदयात्रा निकाली और विकास भवन पर विशाल रैली का आयोजन किया।
विकास भवन पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के मनरेगा संयोजक शिवप्रकाश सिंह ने कहा कि यदि मनरेगा बहाल नहीं की गई तो कांग्रेस जन आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर मनरेगा को समाप्त करने की साजिश रचने का आरोप लगाया।
कांग्रेस नेता रत्नम राठौर ने डीपीआरओ सीतापुर पर जनविरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिला प्रशासन को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने मनरेगा से गांधी का नाम हटाए जाने का भी विरोध किया।
सभा में सुनीता चौधरी ने विकास योजनाओं की उपेक्षा का मुद्दा उठाया। जिला प्रवक्ता एहिताशाम बेग ने सरकार की जनविरोधी नीतियों की निंदा की, जबकि राधेश्याम कनौजिया ने महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विष्णु गौतम ने राज्य सरकार की दलित विरोधी नीतियों पर सवाल उठाए।
सभा के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट और डीसी मनरेगा ने ज्ञापन पर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस मौके पर अशोक बघेल, हफीज गाज़ी, अनुपम राठौर, अंकित भार्गव, हसीना खातून, राहुल पाल सहित तमाम में लोग मौजूद रहे।