सीतापुर (निशान न्यूज) रेडिको खेतान लिमिटेड बिसवां इकाई द्वारा बुधवार को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत कंदुनी क्रिकेट स्टेडियम में खेलकूद एवं मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम दौड़ेंगे हम दुनिया देखेगी दम रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कंपनी की सीएसआर प्रमुख अनीता चौहान ने की। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी शरद चौधरी उपस्थित रहे। इस मौके पर प्लांट हेड अंशु श्रीवास्तव, फाइनेंस हेड अनिल कुमार जैन, एचआर हेड अजय गोस्वामी, इंजीनियरिंग हेड उपेंद्र नाथ पांडेय, बॉटलिंग प्रोडक्शन हेड भूपेंद्र सिंह तोमर, प्रोसेस हेड धर्मेंद्र कुमार यादव एवं कमर्शियल हेड दीपक सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय गोस्वामी ने किया।
खेल प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय कंदुनी, जगदीशपुर, कौरासा तथा उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कंदुनी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों के लिए 50 मीटर और 100 मीटर दौड़ के साथ कई मनोरंजक खेल गतिविधियां भी कराई गईं।
प्रतियोगिता के बाद विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कंपनी द्वारा बच्चों को साइकिल, एजुकेशन किट सहित अन्य उपयोगी उपहार वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को एनर्जी ड्रिंक एवं पौष्टिक नाश्ता भी कराया गया।
सीएसआर प्रमुख अनीता चौहान ने कहा कि कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बाल विकास के क्षेत्र में लगातार योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्य अतिथि शरद चौधरी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं प्लांट हेड अंशु श्रीवास्तव ने बच्चों को खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं व्यवस्थाएं प्लांट सीएसआर इंचार्ज विशाल शर्मा एवं उनकी टीम के सहयोग से संपन्न