Nishan Publication

प्रदेश पदाधिकारी बनने के बाद पहली बार गृह जनपद पहुंचे भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

सीतापुर (निशान न्यूज) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश मंत्री बनाए गए इंजी. समीर अहसन रिज़वी और प्रदेश मीडिया सह-संयोजक मो. सद्दाम हुसैन मंगलवार को पहली बार गृह जनपद सीतापुर पहुंचे। करीब 150 वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे दोनों नेताओं का जिले की सीमा से लेकर सीतापुर शहर और लहरपुर तक विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया।

सिधौली में जिला उपाध्यक्ष जफर हलीम खान, नगर पालिका अध्यक्ष गंगाराम राजपूत समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सीतापुर शहर में अटल चौक सहित विभिन्न स्थानों पर अभिनंदन कार्यक्रम हुए। भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला और जिला टीम ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। इसके बाद लहरपुर में नगर पालिका अध्यक्ष हाजी जावेद सहित स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

मीडिया से बातचीत में दोनों नेताओं ने कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी बढ़ाना और भाजपा की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए काम करने की बात कही।

इस अवसर पर सैयद अली वारसी, नीरज मिश्रा, सलमान जैदी, जीशान बाग, हाशिम अली, अब्दुल कादिर प्रधान, शाबान हुसैन, मुशर्रफ अहमद, प्रेम मासी और आमिर खान सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post