Nishan Publication

डीजीपी की तरह यूपी पुलिस भी कार्यवाहक - अजय राय

-पूर्व सैनिक के परिवार से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

-अजय राय ने जिला पंचायत सदस्य सहित एक अन्य पार्टी के जिला उपाध्यक्ष को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

सीतापुर (निशान न्यूज) रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सीतापुर सांसद राकेश राठौर के आवास पर पहुंचे।


जहां पर उनका स्वागत सांसद ने पुष्पगुच्छ देकर किया। यहां पर मौजूद जिलाध्यक्ष ममता वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करायी।


मीडिया से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था एकदम चरमरा गई है। उत्तर प्रदेश में बार-बार कार्यवाहक डीजीपी का क्या मतलब है। जब पुलिस का मुखिया ही कार्यवाहक होगा तो प्रदेश की पुलिस भी कार्यवाहक ही होगी।
प्रदेश में आए दिन इतने बड़े-बड़े अपराध हो रहे हैं लेकिन प्रदेश सरकार उसे पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।

पूर्व सैनिक से मिलने उसके आवास पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय विमल कश्यप से मिलने महोली पहुंचे। जहां पर विमल के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ है।


पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेयी के मामले में सेवानिवृत्त फौजी विमल कश्यप को पुलिस ने शक के आधार पर उठाया और उसे 55 दिन तक अपनी कस्टडी में रखा था। परिजनों का आरोप है कि उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं दी गई थी। जिसके बाद विमल की मां और पत्नी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिसके बाद विमल को पुलिस ने छोड़ दिया था। लेकिन विमल ने पुलिस पर आरोप लगाते कहा कि उसे 55 दिनों तक टार्चर किया गया।


रविवार को जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय विमल कश्यप से मिलने पहुंचे तो मीडिया के सामने अपनी आपबीती बताते हुए सेवानिवृत्त फौजी रो पड़ा।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम लोग विमल कश्यप के साथ हर समय खड़े हैं।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सीतापुर में लोगों को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता- 

रविवार को सीतापुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एक जिला पंचायत सदस्य और सुभासपा के जिला उपाध्यक्ष को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष ने सांसद राकेश राठौर के आवास पर दो लोगों को कांग्रेस में शामिल किया है। सांसद राकेेश राठौर ने बताया कि मिश्रिख विधानसभा से जिला पंचायत सदस्य रमेश रावत और सुभासपा पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिलीप भारती ने कांग्रेस का दामन थामा। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस यूपी में मजबूत हुई है। आने वाले समय में कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।

  रमेश रावत को कांग्रेस की सदस्यता दिलाते अजय रावत 

जिला पंचायत सदस्य रमेश रावत मिश्रिख विधानसभा के रहने वाले है। जिन्होंने निर्दलीय रूप से चुनाव जीतकर भाजपा प्रत्याशी अनुज भार्गव जो मिश्रिख विधायक के भतीजे थे उन्हें हराने का काम किया था।

दिलीप भारती को कांग्रेस की सदस्यता दिलाते अजय राय

सुभासपा पार्टी छोड़ने वाले दिलीप भारती ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर हर दल में चले जाते है। कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करते है इसीलिए उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ ममता वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शिशिर बाजपेई, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी, पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष भार्गव, रत्नम राठौर, अनुपम राठौर, यशु राठौर, जलीस  अंसारी, एहतेशाम बेग, प्रदीप सिंह, वसी अहमद, सुभाष राजवंशी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post