Nishan Publication

वोट चोरों को देश से भगाना होगा- अजय राय

-महोली में ‘संविधान बचाओ संवाद’ में अजय राय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा जोश 

सीतापुर (निशान न्यूज) महोली में आज आयोजित “संविधान बचाओ संवाद” में कांग्रेस ने भाजपा और संघ समर्थित ताकतों पर तीखा हमला बोला। हजारों की भीड़ ने इस संवाद कार्यक्रम को जनआंदोलन का रूप दे दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अपने संबोधन में न सिर्फ केंद्र सरकार को घेरा, बल्कि आने वाले चुनाव की निर्णायक लड़ाई का बिगुल भी फूंका।

अजय राय की हुंकार: “देश के वोट चोरों को भगाना होगा, वरना संविधान बचाना नामुमकिन है”

अजय राय ने अपने जोशीले भाषण में कहा कि राहुल गांधी ने बिहार से जो आवाज उठाई थी, अब वह उत्तर प्रदेश की धरती पर बिसवां से 4 सितंबर को गूंजेगी। हम सब मिलकर ये तय करेंगे कि देश के वोट चोरों को कैसे भगाना है। अगर देश को बचाना है, संविधान को बचाना है, तो इन सत्ता के लुटेरों को उखाड़ फेंकना ही होगा।
आज देश में सिर्फ एक पार्टी नहीं बल्कि संविधान पर हमला करने वाली एक विचारधारा शासन कर रही है। यह विचारधारा बाबा साहेब अंबेडकर की आत्मा को छलनी कर रही है। युवाओं को बेरोजगार, किसानों को बदहाल और गरीबों को हाशिए पर रखा गया है। ऐसे में हम चुप कैसे रह सकते हैं?

अजय राय ने कार्यकर्ताओं को ललकारते हुए कहा कि यह लड़ाई अब आर-पार की है। जिस देश में संविधान की धारा कमजोर की जा रही हो, उसमें हम चुप बैठ जाएं, यह गांधी और नेहरू के वारिसों को मंजूर नहीं।
उन्होंने भाजपा सरकार पर सामाजिक न्याय की हत्या और लोकतांत्रिक संस्थाओं के दमन का आरोप लगाया और कहा कि अब कांग्रेस और INDIA गठबंधन जनता के सहयोग से ऐसी ताकतों का अंत करके ही दम लेंगे।


महोली को सामंतों की चरागाह नहीं बनने देंगे- राकेश राठौर 

सीतापुर के सांसद राकेश राठौर ने भाजपा के स्थानीय नेताओं पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि महोली को सामंतवादी ताकतों ने अपनी राजनीतिक चरागाह बना लिया है। लेकिन अब जनता जाग चुकी है।

आज की यह ऐतिहासिक भीड़ इस बात का संकेत है कि अब सामंतों को यहां से उखाड़ फेंका जाएगा। यह जमीन संविधान के प्रति निष्ठावान लोगों की है, न कि सत्ता के दलालों की।
महोली थाने की एक घटना का उल्लेख करते हुए पुलिस अधिकारी पर भी निशाना साधा।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष के पति थाने में रिपोर्ट करने गए थे तो वहां के दरोगा ने कांग्रेस के बारे में कुछ गलत टिप्पणी की थी इस पर राकेश राठौर ने कहा कि अगर वह दरोगा यहां मौजूद है, तो साफ सुन ले 17-18 महीने बाद जब कांग्रेस की सरकार बनेगी, तो उसी के दरवाजे पर खड़ा मिलेगा। नहीं मिला तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।

जिला पंचायत सदस्य सुनीता चौधरी ने कहा कि संविधान पर हमला, दरअसल बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के सपनों पर हमला है। अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा ने कहा कि संविधान बचाओ संवाद अब जन आंदोलन बनता जा रहा है।
हरगांव बाद महोली की ये विशाल जनसभा इस बात की गवाही देती है कि अब जनता संविधान के हत्यारों को माफ नहीं करेगी।


इस अवसर विनीत दीक्षित, नरेंद्र वर्मा, शिशिर बाजपेई, यशु राठौर, अनुपम राठौर, संतोष भार्गव, उत्कर्ष अवस्थी, शशांक राठौर, प्रदीप सिंह चौहान, महेंद्र वर्मा, राजेश पाल, राधेश्याम कनौजिया, संजीव गुप्ता, हसीना खातून, विनीता राजवंशी, डॉ. आर. पी. वर्मा, दिनेश वर्मा, विमल कश्यप, शिवप्रकाश सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जगह-जगह हुआ स्वागत 

इसी क्रम में सिधौली में पूर्व जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी, विनीत दीक्षित, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष भार्गव, प्रदीप सिंह चौहान, मंजरी राही, दीपा वैश्य सहित अन्य लोगों ने मिलकर स्वागत किया।

खैराबाद टोल पर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता रत्नम राठौर द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का माला पहनकर व बुके देकर स्वागत किया गया।

स्वागत के पश्चात सैकड़ों बाईकों से संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम में भाग लिया।
रत्नम राठौर ने कहा कि "संविधान बचाओ संवाद” महोली से एक जनआंदोलन का स्वरूप लेता जा रहा है। अजय राय की हुंकार और राकेश राठौर की चेतावनी ने न सिर्फ भाजपा की नींव हिला दी है, बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भी भर दी है। अब 4 सितंबर बिसवां में होने वाली सभा को लेकर जनता की उम्मीदें और राजनीति का पारा दोनों चरम पर हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post