Nishan Publication

कांग्रेस का लोकतंत्र मार्च, सीतापुर की सड़कों पर गूंजा जय हिंद का नारा

सीतापुर (निशान न्यूज) कांग्रेस पार्टी ने शहर में "जयहिंद यात्रा" निकालकर भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता वर्मा के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए लोकतंत्र को बचाने की अपील की।

यात्रा का नेतृत्व करते हुए ममता वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार वोट चोरी के बल पर खड़ी है और अब वह जनता से वोट देने का अधिकार भी छीनना चाहती है। कांग्रेस की 'जयहिंद यात्रा' का उद्देश्य जन-जागरण के माध्यम से इस साजिश को बेनकाब करना है।

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अनुपम राठौर ने कहा कि कांग्रेस ही देश का भविष्य है। आज देश को एक ऐसी विचारधारा की ज़रूरत है जो संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करे, और कांग्रेस उस विचारधारा की सच्ची वाहक है।

जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनीता चौधरी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह अधिकार, जो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने इस देश की जनता को संविधान के जरिए दिलाया था, उसे भाजपा छीनने पर आमादा है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष शिशिर बाजपेई ने कहा कि सीतापुर की धरती ने हमेशा लोकतंत्र और न्याय के लिए आवाज उठाई है। भाजपा सरकार ने जिस तरह चुनावी व्यवस्था को कमजोर करने का काम किया है, उसका जवाब जनता देगी।

यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने कहा कि युवाओं को आज संविधान बचाने की लड़ाई में आगे आना होगा। हमारी यह यात्रा आने वाले समय में बड़े परिवर्तन का संकेत है।

इस यात्रा में संजीव नाथ गुप्ता, राजेश सिंह तोमर, जितेंद्र शुक्ला, सीताराम भार्गव, आमोद, विनीता राजवंशी, विनीत दीक्षित, प्रीती राज, रेखा राज, चंद्रकली समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post