Nishan Publication

हर वार्ड में कांग्रेस की मज़बूत मौजूदगी बनेगी बदलाव की बुनियाद- शिशिर बाजपेई

-सीतापुर कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की ओर बड़ा कदम, 30 वार्ड अध्यक्षों की सूची को मिली प्रदेश अध्यक्ष की मंज़ूरी


सीतापुर (निशान न्यूज) उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सीतापुर नगर की संगठनात्मक संरचना को मज़बूत करने के उद्देश्य से शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रस्तावित 30 वार्ड अध्यक्षों की सूची को स्वीकृति दे दी है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा यह सूची अनुमोदित करते हुए सभी वार्ड अध्यक्षों के नामों को अधिकृत रूप से मान्यता प्रदान की।
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि सभी नव-नियुक्त वार्ड अध्यक्षों को उनके मनोनयन की जानकारी स्थानीय स्तर पर दी जाए और संगठनात्मक कार्यों में उनका सक्रिय सहयोग सुनिश्चित किया जाए।
यह सूची शहर कांग्रेस अध्यक्ष शिशिर बाजपेई द्वारा तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेजी गई थी, जिसे मंज़ूरी मिलते ही पूरे शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का माहौल बन गया है।

शहर अध्यक्ष शिशिर बाजपेई ने कहा कि हमने संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने का संकल्प लिया है। हर वार्ड में जिम्मेदार, कर्मठ और ज़मीनी कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया है। हमारा उद्देश्य है कि जनता के बीच कांग्रेस की मज़बूत मौजूदगी हो और हर मोहल्ले से कांग्रेस की आवाज़ उठे। यह टीम 2027 के चुनाव में पार्टी की रीढ़ बनेगी। हम सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर, जन मुद्दों पर संघर्ष करेंगे और जनता का विश्वास जीतेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post