सीतापुर (निशान न्यूज) बिसवां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में संगठन सृजन को लेकर ब्लॉक पदाधिकारियों की एक बैठक स्थानीय पी डब्लू डी गेस्ट हाउस बिसवां में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष एवं जोनल इंचार्ज योगेश दीक्षित ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपने संगठन का बहुत वृहद विस्तार कर रही है। जिसके क्रम में ब्लाक कार्यकारिणी, मंडल एवं बूथ स्तर तक संगठन को अंतिम पायदान तक जोड़ने की एक मुहिम जोर शोर से चलाई जा रही है। योगेश दीक्षित ने आए हुए सभी पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि आगे आने वाला समय कांग्रेस का है और संगठन के दम पर आगामी पंचायत एवं विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी पूरे दम खम से चुनाव लड़ेगी। निवर्तमान संगठन महासचिव अनिल यादव ने बूथ प्रबंधन एवं वोटर लिस्ट से संबंधित तमाम विचार विमर्श स्थानीय पदाधिकारी से किया साथ ही बूथ स्तर तक कैसे संगठन को और मजबूत बनाया जा सके इसके लिए सुझाव भी दिए।
जिला अध्यक्ष डॉ ममता वर्मा ने सभी पदाधिकारी का स्वागत करते हुए कहा कि हम आगामी दिनों में संपूर्ण जनपद में कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, अविनाश पांडे एवं अजय राय के नेतृत्व में संगठन का विस्तार बृहद रूप से करेंगे। ममता वर्मा ने कहा कि आज नौजवान, महिलाएं किसान एवं सभी वर्गों के लोग कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। जहां एक तरफ आज बेरोजगारी एवं अन्य समस्याओं को लेकर जनता त्राहि त्राहि कर रही है वहीं कांग्रेस संगठन जन सरोकार की मांगों को लेकर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ रहा है। शहर अध्यक्ष शिशिर वाजपेई ने कहा की हमको जनता तक जाकर बीजेपी की नाकाम नीतियों को बताना है एवं जन सरोकार के मुद्दों पर सरकार को घेरना है।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला कोषाध्यक्ष संजीव नाथ गुप्ता ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बिसवां ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बकरीद खान, कसमंडा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओंकार नाथ मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सिंह चौहान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मेहरोत्रा, अरुण नाथ सिंह, नरेश चंद्र गौड़, रजनीश मिश्रा, काशीराम भार्गव, संदीप वर्मा अब्दुल करीम अंसारी अनिल दीवान मुजीब खान रामदास भार्गव मोहम्मद नदीम सिंबू वर्मा आफताब आलम जैद किंग आसिफ अली आदि मौजूद रहे