सीतापुर (निशान न्यूज) 1857 के स्वाधीनता संग्राम क्रान्ति की महानायिका वीरांगना उदादेवी पासी किसी जाति विशेष के लिऐ नही अपितु पूरे भारत वासियों के लिये संघर्ष करके 36 अंग्रेजों को मारकर बर्तानिया हुकूमत को उल्टे पांव भागने पड़ मजबूर किया।
उक्त उदागर महाराजा छीतापासी सेवा संस्थान के तत्वावधान में जिला पंचायत सीतापुर के हाल में जिला संयोजक संतकुमार भार्गव की अध्यक्षता व कार्यक्रम के आयोजक सन्तोष भार्गव की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेश प्रसाद राजवंशी ने व्यक्त किया।
सन्तोष भार्गव ने कहा पासी समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। इस समाज की वीरता और शौर्यता त्याग तपस्या की वीर गाथाएँ स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हैं। उन महापुरुषों के आदर्शों पर चलने उनकी विरासत को बचाये रखने के लिये जमीनी स्तर जन जागरण करके समाज को एक जुट करके बड़े लक्ष्य की और आगे बढ़ने का संकल्प लिया संगठन की मजबूती खोई हुई विरासत को पाने के लिये जिला स्तर पर 60 जिला सयोंजक व 8 वरिष्ठ जनों की निगरानी समिति बनाई गई है। जिसमे रमेश चन्द्र निषाद, कामरेड गया प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन लाल बौद्ध, त्रिभवन यादव, देश दीपक प्रमुख रहे हैं। कार्यक्रम में आये हुवे सभी अतिथियों को पुष्पों की माला व वीरांगना उदादेवी पासी की प्रतिमा देकर सभी को सम्मानित किया।
उक्त अवसर पर एड.बेचेलाल प्रधान काधिलेराम, प्रधान भगोती प्रसाद, शिवकुमार राजवंशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र कुमार, बीडीसी राजेन्द्र भार्गव, जसकरन राजवंशी, प्रधान संतोष राजवंशी, रमेश रावत प्रबन्धक डॉ रामसेवक, भोलानाथ मास्टर, अवदेश मास्टर, असरफी लाल, अमित राजवंशी, सूरज राजवंशी, एड भानु राजवंशी, राकेश राजवंशी, विनीत राज, मिथिलेश कुमारी, बिसंभर भार्गव, जगमोहन लाल, उमाशंकर, सनोज कुमार, राम विलास, श्रीमती फूल केसरी, राहुल राज, शिवा भार्गव, अनिल भार्गव, राम प्रसाद, पूर्व ब्लाक प्रमुक़ब् अग्नेय लाल, मनाई लाल प्रधान, खुशी राम, रमेश रावत, एड अरविंद राजवंशी, छोटू भार्गव, जीतू भार्गव, आदि सैकड़ों साथी उपस्थित रहे।