Nishan Publication

लोकतंत्र विरोधी सोच का परिणाम था आपातकाल- मयंकेश्वर शरण सिंह

सीतापुर (निशान न्यूज) देश में 25 जून 1975 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल को भारतीय जनता पार्टी व लोकतंत्र प्रेमी हर वर्ष काले दिवस के रूप में मनाते हैं। इसी क्रम में आपातकाल के काले दिवस की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन स्थानीय गेस्ट हाउस में किया गया।


प्रेस वार्ता को जिले के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अवध क्षेत्र के प्रभारी संजय राय द्वारा संबोधित किया गया अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने बताया कि 25 जून 1975 को कांग्रेस की सरकार की अतिवादी नीति के तहत लगाई गई इमरजेंसी कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी सोच का परिणाम थी। जिससे देशवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था देश के बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। यहां तक की प्रेस की स्वतंत्रता का भी हनन किया गया था। जो कि सर्वथा अनुचित था और कांग्रेस आज भी अपने लोकतंत्र विरोधी चेहरे के कारण जानी जा रही है। जिस कांग्रेस पार्टी ने इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। वही आज संविधान की बातें करती हैं या उलट बासी है प्रेस वार्ता में बोलते हुए प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बताया कि आज आपातकाल के 50 वर्ष पूरे हो गए हैं और इन 50 वर्षों में अगर कुछ नहीं बदला है तो वह है कांग्रेस का चरित्र कांग्रेस आज भी लोकतंत्र के सम्मान के साथ खिलवाड़ करती देखी जाती है। उन्होंने बताया कि मैं दावे से कहता हूं कि राहुल गांधी ने ना तो संविधान पढ़ा है और ना ही संविधान की मर्यादा को वह समझते हैं इसीलिए वह विदेश में जाकर देश की खिलाफत करने से भी नहीं बाज आते हैं राहुल गांधी केवल संविधान के साथ खिलवाड़ करके राजनीति करते देखे जाते हैं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र के मूल्य में विश्वास करती है और भारत के लोकतंत्र के साथ वह निरंतर खड़ी है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से जिला प्रभारी नीरज सिंह व जिलाअध्यक्ष राजेश शुक्ला उपस्थित रहे।


साथ ही प्रभारी मंत्री व भाजपा नेताओं द्वारा एक पेड़ अपनी मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।

      इस अवसर पर शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में आपातकाल से संबंधित प्रदर्शनी आयोजित की गई जिसका अवलोकन प्रभारी मंत्री मयकेश्वर शरण सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय राय जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला जिला प्रभारी नीरज सिंह द्वारा किया गया।

 
साथ ही एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें जिले भर के लोकतंत्र संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया इस दौरान लोकतंत्र संग्राम सेनानियों ने 1975 में लगाई गई इमरजेंसी के अनुभवों को भी साझा किया। जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया इमरजेंसी से देश में बड़े नकारात्मक बदलाव हुए उस समय के हालात देखकर लोगों का लोकतंत्र से विश्वास समाप्त होने लगा ।जिससे देश को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा ।लेकिन लोकतंत्र संग्राम सेनानियों ने इस संग्राम को जीत कर भारत माता के गौरव को पुनः वापस दिलाया । उन्होंने सभी लोकतंत्र संग्राम सेनानियों को भारत की धरोहर बताया। और उनके सम्मान को पुण्य का विषय बताया l जिला प्रभारी नीरज सिंह ने इमरजेंसी के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निष्ठुर एवं अलोकतांत्रिक नीतियों के विषय में बताया और इस आपातकाल के विरोध में उतरे नेताओं के संघर्ष के विषय में भी विस्तार से बताया।


संगोष्ठी को एमएलसी सभापति प्रशासनिक वित्तीय विलंबित समिति पवन सिंह चौहान ने भी संबोधित किया उन्होंने आपातकाल के दौरान के भारत और लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष के विषय में विस्तार से बात की।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा अजय गुप्ता राम नरेश मिश्रा निवर्तमान जिला अध्यक्ष अचिन मल्होत्रा, संजय मिश्रा ,सुधाकर शुक्ला विश्राम सागर राठौर नैमिष रत्न तिवारी सुनील मिश्रा राजेश्वर रस्तोगी जयप्रकाश पांडेय, उदित वाजपेई राजेश्वर रस्तोगी करुणा शंकर त्रिपाठी अनूप विश्वकर्मा अमन विक्रम सिंह, सागर गुप्ता तरुण शुक्ला कंचन प्रभा पांडे संतोष शुक्ला अनीत मिश्रा रोहित सिंह सहित सम्मानित लोकतंत्र संग्राम सेनानी भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।।

Post a Comment

Previous Post Next Post