सीतापुर (निशान न्यूज) कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जिला कार्यालय पर केक काटकर एक दूसरे को राहुल गांधी के जन्मदिन की बधाई दी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ममता वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद से लेकर भारत जोड़ो यात्रा तक, आपकी यात्रा साहस, करुणा और सत्यनिष्ठा की प्रेरणादायक मिसाल रही है। किसानों, युवाओं, महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों के लिए आपका निरंतर संघर्ष आज करोड़ों भारतीयों की आवाज़ बन चुका है। नफरत और अन्याय के खिलाफ आपका अडिग संकल्प और देश को जोड़ने की आपकी प्रतिबद्धता, हमारे लोकतंत्र की आत्मा को नई ऊर्जा देती है। आपका सत्य, प्रेम और सेवा का मार्ग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बना रहे।
शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा जननायक लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जन्म दिन संविधान रक्षा दिवस के रूप में स्थानीय लाल बाग पार्क पर देश के पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के उपरांत मनाया गया।
शहर अध्यक्ष शिशिर बाजपेई ने कहा कि इस देश में विपक्ष की आवाज राहुल गांधी है। राहुल गांधी के संघर्षशील जीवन पर चर्चा करते हुए कहा कि उनका विजन इस देश में सामाजिक न्याय की स्थापना करना है एवं इस देश में शोषित पीड़ितों एवं वंचितों की आवाज को बुलंद करना है। पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत दीक्षित में कहा कि नौजवान आज राहुल गांधी को अपना आदर्श मानते हैं एवं जिस तरह वह आज विपक्ष के नेता की भूमिका में जन सरोकार की मांगों को उठा रहे हैं निश्चित आज पूरे देश को उन पर गर्व है वरिष्ठ अधिवक्ता चोक्ष विभू अवस्थी ने कहा कि राहुल गांधी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विरासत को और आगे बढ़ाकर इस देश में मोहब्बत के पैगाम को बांटने का काम किया है एवं कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल चलकर अपने किरदार को साबित किया है। इस अवसर पर नि० जिला कोषाध्यक्ष आमोद मिश्र, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष धीरेश कश्यप, वरिष्ठ नेता संजय कुमार सनी, कयूम अंसारी, दीपा वैश्य, महिला शहर अध्यक्ष शबनम खान, तारीक फारुकी, आनंद नारायण अवस्थी, राकेश पाल, रिजवान खान, गंगासागर मिश्र, अहमद अंसारी, जेपी शुक्ला, मुख्तार जितेंद्र कुमार इमरान अली राज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
यूथ कांग्रेस ने रक्तदान कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
यूथ कांग्रेस द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिन मनाया।
इसके पश्चात जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया।
रक्तदान करते यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा
यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर रक्तदान कर इससे बेहतर उपहार और क्या ही दिया जा सकता है। कांग्रेस के पदाधिकारियों और रक्तदाताओं द्वारा दिया गया रक्त गंभीर संकट में लोगों के जीवन को बचाने के काम आयेगा।