-सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने सांसद सहायता केंद्र और जनसेवा वाहन का किया उद्घाटन
सीतापुर। सांसद राकेश राठौर ने आम लोगों की सहायता के लिए सांसद जन सेवा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सासंद राकेश राठौर ने कहा कि बिसवां विधान सभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सिंह चौहान ने जन हित मे बिसवां में आम नागरिको की स्वास्थ्य, तहसील और थानो की समस्याओ के पारदर्शी निस्तारण के लिए सांसद जन सेवा वाहन शुरू कर भारतीय समाज और राजनीति में अभिनव प्रयोग किया है। शीघ्र ही सीतापुर लोकसभा क्षेत्र की हर विधान सभा क्षेत्र में सांसद जन सेवा वाहन शुरू किया जायेगा l
सांसद प्रतिनिधि बिसवां प्रदीप सिंह चौहान की सहायता से ये सेवा शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि 12 जून को बिसवां विधान सभा क्षेत्र मे सांसद सहायता केंद्र भी शुरू किया जायेगा जहां सांसद जन सेवा वाहन आम जनता के हित में उपलब्ध रहेगा । सांसद जन सेवा वाहन और सांसद सहायता केंद्र से सहायता पाने के लिए 7376479500 और 9415062151 मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता वर्मा ने कहा कि सांसद राकेश राठौर का सांसद जन सेवा वाहन और सांसद सहायता केंद्र शुरू करना भारतीय राजनीति में अभिनव प्रयोग है।
इस अवसर पर महेंद्र सिंह यादव को सीतापुर लोकसभा क्षेत्र का सांसद प्रतिनिधि भी मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर किसान नेता शिव प्रकाश सिंह, मजदूर नेता सुनीला रावत, जिला पंचायत सदस्य सुनीता चौधरी, एहतिशाम बेग, संदीप राज, दिनेश अवस्थी, ओंकार मिश्र, डा अवधेश श्रीवास्तव, सूरज शुक्ला, सत्य देव पांडे आदि मौजूद रहे ।