Nishan Publication

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित होगा पहला अनिल चौधरी स्मृति व्याख्यान

-पानी का रंग:  ख़त्म होता एक प्राकृतिक संसाधन और बढ़ती असमानता विषय पर संबोधित करेंगे पी. साईंनाथ

सीतापुर (निशान न्यूज) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अनिल चौधरी स्मृति व्याख्यान का आयोजन होगा| पानी का रंग : ख़त्म होता एक प्राकृतिक संसाधन और बढती असमानता विषय पर आयोजित इस व्याख्यान को वक्ता के तौर पर वरिष्ठ पत्रकार पी. साईंनाथ संबोधित करेंगे|

गौरतलब हो कि अनिल चौधरी जो कि सीतापुर की एमएलसी रहीं माया चौधरी के पुत्र थे, उनका देहांत बीती 14 अप्रैल को दिल्ली में हो गया था|
अनिल चौधरी सामाजिक सद्भाव और समानता के लिए जिंदगी भर संघर्षरत रहे और ज़मीनी स्तर पर कार्य करने वाले संगठनों को एक साथ जोड़कर उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए पीस और इन्साफ जैसी संस्थाओं के माध्यम से अंतिम समय तक सक्रिय रहे|
 
समाज में स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय जैसे संवैधानिक मूल्यों को फ़ैलाने के लिए उनके द्वारा उल्लेखनीय कार्य किये गये| उनके जन्मदिवस 5 जून को पहला अनिल चौधरी स्मृति व्याख्यान नई दिल्ली के सुरजीत भवन में आयोजित किया जाएगा|
ये जानकारी कार्यक्रम संयोजक जितेन्द्र चाहर ने दी| उन्होंने बताया कि अनिल चौधरी की स्मृति में हर वर्ष 5 जून को व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा|
दिल्ली से बाहर के लोगों के लिए इस व्याख्यान का लाइव प्रसारण अनिल चौधरी मेमोरियल के फेसबुक पेज पर भी किया जाएगा| उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की|

Post a Comment

Previous Post Next Post