Nishan Publication

सांसद राकेश राठौर ने केक काटकर मनाई अहिल्याबाई होलकर की जयंती

सीतापुर (निशान न्यूज) समाज, संस्कृति और राष्ट्र के लिए समर्पित अहिल्या बाई होलकर का जीवन उनका व्यक्तित्व और कृतित्व भारत की अमोल निधि है। उन्हें समाज ने पुण्य-श्लोका, लोकमाता, न्यायप्रिया, प्रजावत्सला, राजमाता आदि से संबोधित किया। उनके प्रति सम्मान, श्रृद्धा और उनकी कार्य शैली, व्यवहार, कर्म-कर्तव्य का पालन, विपरीत और विषम परिस्थिति में भी स्थिर रहना, उचित समय पर उचित निर्णय, दूरदृष्टि, संकल्प की दृढ़ता, प्रशासनिक कौशल अद्भुत था।


उनके कालजयी विचार और व्यवहार हर युग में ‘बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय’ का संदेश देते हैं। व्यक्ति निर्माण, समाज निर्माण, नारी सशक्तिकरण, प्रकृति-पर्यावरण संवर्धन और भारत के सांस्कृतिक गौरव की पुनर्प्रतिष्ठा का जो कार्य अहिल्याबाई होलकर ने किया। यह उनके विराट व्यक्तित्व को अभिव्यक्त करता है। उन्होंने परिपूर्ण सुशासन व्यवस्था, स्वावलंबी आत्मनिर्भर समरस समाज, सुरक्षित समृद्ध राज्य का एक आदर्श प्रस्तुत किया। शासन का ऐसा अद्भुत संयोग बिरला ही होता है। अहिल्याबाई होलकर ने पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक हमारे विखंडित मान बिंदुओं को स्थापित किया और देशभर में सांस्कृतिक गौरव की पुनप्रतिष्ठा की। इन सारी बातों की चर्चा तब हुई जब सांसद राकेश राठौर के घर पर धनगर समाज के लोगों के साथ अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती मनाई गई। 


जिसमें सांसद राकेश राठौर ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वहीं मौजूद अन्य लोगों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की इस मौके पर अशोक बघेल, शंकर लाल बघेल, तेज प्रताप बघेल, मुन्नालाल पाल, अशोक धनगर, महेश पाल ,ओमप्रकाश पाल,! इस दौरान साथ में तमाम गणमान्य साथी उपस्थित रहे!

Post a Comment

Previous Post Next Post