Nishan Publication

रेडिको खेतान लिमिटेड में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सीतापुर, बिसवां (निशान न्यूज) रेडिको खेतान लिमिटेड, कंदुनी में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूनिट हेड अंशु श्रीवास्तव रहे। समारोह में कंपनी के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवी शरद चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होंने रेडिको खेतान प्रबंधन एवं कंपनी के चेयरमैन डॉ. ललित खेतान का क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन एचआर एवं एडमिन हेड अजय गोस्वामी ने किया। हाउसिंग कॉलोनी के बच्चों एवं परिवारों ने भी विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में सिक्योरिटी, हाउसकीपिंग एवं गेस्ट हाउस विभाग के कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं एवं समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बॉटलिंग विभाग से प्लांट तक तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में भाग लिया। इससे प्लांट परिसर राष्ट्रभक्ति एवं एकता के रंग में नजर आया।
मुख्य अतिथि अंशु श्रीवास्तव ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण, अनुशासन, एकता एवं कर्मठता की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कंपनी की प्रगति में प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post