Nishan Publication

तकनीकी के माध्यम से पहल संस्था ने दिया मतदान में योगदान

 सीतापुर- लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को मतदान करने से पहले मतदाता सूची में अपना नाम ढूंढ कर पर्ची बनवाना होता है।

लगभग 1000 मतदाताओ की एक सूची में मतदाताओं का नाम ढूढ़ने में काफी समय लगने के साथ साथ भरी धूप में मतदाताओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है
पहल शिक्षण संस्थान द्वारा तकनीक के माध्यम से मतदाता क्रमांक व मतदाता भाग संख्या आसानी से ढूढ़कर लोगो को कम ही समय में मतदान करवाया।

कार्यक्रम का नेतृत्व पहल प्रदेश अध्यक्ष रचित निगम के द्वारा सीतापुर शहर में किया गया।

 कार्यक्रम प्रभारी के रूप में सचिव तालिब खान व वीरेंद्र भारती को नियुक्त कर रोशन कश्यप (गवालमंडी बूथ), वीरेंद्र भारती (पंचमपुर बूथ), नितिन तिवारी (रोटी गोदाम बूथ), विपिन राठौर (आलम नगर बूथ), हर्षित निगम, अभिषेक प्रजापति (दुर्गापुरवा बूथ), उदय दीप सिन्हा (मुंशीगंज बूथ), अजय कुमार (इंदिरा नगर बूथ) आदि को बूथ अध्यक्ष बनाकर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

1 Comments

  1. धन्यवाद निशान पब्लिकेशन

    ReplyDelete
Previous Post Next Post