Nishan Publication

सीतापुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजना

-राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा सीतापुर

सीतापुर (निशान न्यूज) हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को जनपद मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ जीआईसी प्रांगण से हुआ, जो लालबाग (अटल चौक) तक पहुंची। 


तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मनोज पांडेय मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्र सम्मान की यात्रा है। यह देशवासियों को एक सूत्र में बांधने के साथ ही भारत की सुरक्षा, एकता और समृद्धि के प्रति संकल्प लेने की प्रेरणा देती है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि हर मंडल में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया है और अब जिला स्तर पर भव्य यात्रा निकाली गई है। इसमें पूरे जिले से लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप लोग अपने घरों पर तिरंगा फहरा रहे हैं और यात्राओं में शामिल होकर देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दे रहे हैं।
यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूल के बच्चे, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post