Nishan Publication

रैडिको खेतान ने किया नाड़ी परीक्षण केंद्र का शुभारंभ

बिसवां, सीतापुर (निशान न्यूज) रैडिको खेतान लिमिटेड द्वारा कंदुनी स्थित रैडिको हाउसिंग कॉलोनी के निकट नव स्थापित "नाड़ी परीक्षण केंद्र" का उद्घाटन शुक्रवार को कंपनी के चेयरमैन डॉ. ललित खेतान ने किया।
उद्घाटन समारोह में कंपनी की सीएसआर अध्यक्ष अनीता चौहान, मुख्य वित्तीय अधिकारी दिलीप कुमार बांठिया, चीफ टेक्निकल ऑफिसर प्रकाश एम, यूनिट हेड अंशु श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर डॉ. ललित खेतान ने कहा कि कंपनी सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि नाड़ी परीक्षण केंद्र की स्थापना का उद्देश्य आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र के माध्यम से स्थानीय लोगों को समय पर स्वास्थ्य परामर्श एवं परीक्षण सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में कंपनी प्रबंधन ने भविष्य में भी जनहित एवं समाज कल्याण से जुड़े कार्यों को जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Post a Comment

Previous Post Next Post