-जन्मदिवस पर जिला अस्पताल में किया फल वितरण
सीतापुर (निशान न्यूज) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा ने राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी समाज के वंचित, शोषित एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं तथा उनके विचार कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों एवं राहुल गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश निषाद, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शिशिर बाजपेयी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शोभित अवस्थी, त्रिभुवन सिंह यादव, विभु अवस्थी, रामचंद्र भार्गव, अजय द्विवेदी, अनिल दीवान, शबनम, आशीष निषाद, गुरुशरण द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिम सेंटर पर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष शिशिर बाजपेयी ने कहा कि राहुल गांधी लोकतांत्रिक मूल्यों एवं युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं और छात्रों के हितों के साथ खड़ी रही है।
कार्यक्रम में शहर उपाध्यक्ष रिजवान खान, शहर सचिव अभय कुमार मिश्रा, धीरेश कश्यप, शोभित अवस्थी, डॉ. मुदस्सिर, जिम संचालक अली अहमद, अभय शंकर श्रीवास्तव, अर्शलान, शाकिब, राज गुप्ता, धीरज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।