Nishan Publication

धान तौल में लापरवाही पर सांसद की नाराज़गी, फर्जी खरीद पर चेतावनी

सीतापुर (निशान न्यूज) सांसद राकेश राठौर ने गल्ला मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद किसानों ने धान बिक्री से जुड़ी समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा।

किसानों ने शिकायत की कि कई क्रय केंद्रों पर धान की समय से तौल नहीं हो रही है, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
इसके अलावा कुछ किसानों ने फर्जी खरीद किए जाने और वास्तविक किसानों का धान न लिए जाने के आरोप भी लगाए।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद राकेश राठौर ने निरीक्षण के दौरान ही इन अनियमितताओं पर कड़ी नाराज़गी जताई और मौके पर मौजूद डिप्टी आरएमओ को व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो पूरे प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी।
सांसद ने कहा कि धान क्रय केंद्र किसानों के हित में बनाए गए हैं और किसानों को परेशान किया जाना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने फर्जी खरीद को बर्दाश्त न करने की बात कहते हुए दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद सांसद राकेश राठौर ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और सभी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post