Nishan Publication

जलशक्ति मंत्री ने बाढ़ नियंत्रण के कार्यों का किया निरीक्षण

- कार्यों को समय से पूर्ण करने के दिये निर्देश
- समय से कार्य पूर्ण न होने पर तय की जायेगी जिम्मेदारी, दोषी किये जायेंगे दण्डित।
सीतापुर - जनपद के एक दिवसीय दौरे पर आये मंत्री जल शक्ति डा0 महेन्द्र सिंह ने बुधावर को रामपुरमथुरा ब्लाॅक में घाघरा नदी के तट पर स्थित चहलारी घाट-गनेशपुर तटबन्ध के किमी0 16.765 से किमी0 20.0600 के मध्य (बगस्ती व केवड़ाघाट ग्राम) जल शक्ति मंत्रालय के सिंचाई विभाग द्वारा कराये जा रहे बाढ़ नियंत्रण कार्यों का निरीक्षण किया तथा कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस क्षेत्र में लगभग 60 करोड़ की लागत से परियोजना संचालित है जिसमें 51 प्रभावित गांवों में बाढ़ के कटान से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि 02 शिफ्टों में कार्यों का संचालन करते हुये इसेे समय से पूर्ण किया जाये। मंत्री जी ने स्पष्ट कहा कि लापरवाही बरतने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी परियोजना का कार्य 10 दिवस के अन्दर सुरक्षित स्तर तक अवश्य पूर्ण कर लिया जाये। सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता स्थल पर आवश्यकतानुसार निवास करें और सभी कार्य गुणवत्तापरक एवं समयबद्धता के अनुसार पूर्ण करायें। जलशक्ति मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संकल्प है कि उ0प्र0 के किसी भी क्षेत्र में बाढ़ से जनहानि, धनहानि या उपजाऊ भूमि का नुकसान न हो। इसके लिये जलशक्ति मंत्रालय भी पूरी तरह से संकल्पित है। हमारे सारे अधिकारी रात और दिन 24 घण्टे कार्य करने के लिये तत्पर हैं एवं रात और दिन जनरेटर लगाकर कार्य कराये जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि पिछले बार यह क्षेत्र बाढ़ से बहुत प्रभावित रहा था जिसके दृष्टिगत बहुत बड़ी परियोजना मुख्यमंत्री जी ने स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण परियोजना में थोड़ा विलम्ब हुआ है लेकिन अब लगातार 24 घण्टे कार्य चलाकर इसको समय से पूरा किया जायेगा। इस अवसर पर विधायक सेवता ज्ञान तिवारी, प्रमुख अभियन्ता अशोक कुमार सिंह एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।  

Post a Comment

Previous Post Next Post