Nishan Publication

बिसवां में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, संविधान बचाओ संवाद रैली में उमड़ा जनसैलाब

-भीषण गर्मी में दसियों हजार की भीड़ कांग्रेस की लोकप्रियता का सबूत- अविनाश पांडेय 

-बेईमानी से बनी सरकार को जनता जड़ से उखाड़ देगी- अजय राय 

बिसवां, सीतापुर (निशान न्यूज) रामलीला मेला मैदान बिसवां रविवार को कांग्रेस द्वारा आयोजित “संविधान बचाओ संवाद रैली” में जनसैलाब उमड़ पड़ा। भीषण गर्मी के बावजूद मैदान खचाखच भरा रहा। रैली में शामिल लोगों के उत्साह और जोश को देखकर कांग्रेस नेताओं ने इसे राहुल गांधी के नेतृत्व और स्थानीय सांसद राकेश राठौर की लोकप्रियता का प्रतीक बताया।

मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अविनाश पांडेय ने कहा कि दसियों हजार की भीड़ इस बात का सबूत है कि जनता अब देश में हो रही धांधली और वोट चोरी को समझ चुकी है। बिहार यात्रा के दौरान गूंजे नारे “वोट चोर गद्दी छोड़” अब आम जनता की जुबान पर चढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस जनसैलाब से साबित हो गया है कि जनता राहुल गांधी और कांग्रेस के साथ खड़ी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव आयोग और सरकारी तंत्र पर कब्जा करके भाजपा बेईमानी से सत्ता पर काबिज है। लेकिन जनता अब जाग चुकी है और आगामी चुनाव में ऐसी सरकारों को जड़ से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी से कथित जीत पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अब भाजपा का हर दांव जनता के सामने बेनकाब हो चुका है।

स्थानीय सांसद राकेश राठौर ने रैली को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि बिहार के बाद उत्तर प्रदेश में पहला संविधान बचाओ संवाद बिसवां की धरती से शुरू होना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बिसवां विधानसभा से मिले भारी जनसमर्थन ने यह साबित कर दिया है कि यहां की जनता भाजपा की नीतियों से पूरी तरह ऊब चुकी है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता की इतनी बड़ी उपस्थिति उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह ऊर्जा और जनसमर्थन आने वाले चुनावों में निर्णायक साबित होगा।

रैली में प्रदेश व जिले के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें नसीमुद्दीन सिद्दीकी, इंदल रावत, अनुपम राठौर, महेंद्र सिंह यादव, संजीव नाथ गुप्ता, सुनीला रावत, शिव प्रकाश सिंह, अनुपमा द्विवेदी, हसीना खातून, रौशनी गुप्ता, राधेश्याम कनौजिया, हसन जामीन, जितेंद्र शुक्ला, ममता चौधरी, अनुसुइया शर्मा, प्रमोद पांडे, एहतिशाम बेग, विजय राजवंशी, दानिश नकवी, पूर्व एमएलसी हरीश बाजपेई, पारस, प्रदीप सिंह चौहान, अमर मेहरोत्रा, बकरीदी खान, अब्दुल अतीक खा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित, उत्कर्ष अवस्थी, शहर अध्यक्ष शिशिर बाजपेई, दीपा वैश्य, मंजरी राही, विनीता राजवंशी, रत्नम राठौर, यशु राठौर, शशांक राठौर, किसान नेता राजेश सिंह तोमर, मीता गौतम, पूर्व विधायक सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष का आह्वान किया और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post