Nishan Publication

गठबंधन प्रत्याशी राम देवी के समर्थन में यूथ कांग्रेस ने किया जनसंपर्क

सीतापुर (निशान न्यूज) नगर पालिका मिश्रिख अध्यक्ष पद के लिए चल रहे चुनावी अभियान में गठबंधन प्रत्याशी राम देवी को समर्थन देने के लिए यूथ कांग्रेस ने जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने जनता से गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए साइकिल निशान पर मोहर लगाने की बात कही।


नरेंद्र वर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता इस बार बदलाव के मूड में है और गठबंधन प्रत्याशी राम देवी को भारी समर्थन मिल रहा है। मिश्रिख नैमिष की जनता ने बदलाव का पूरा मन बना लिया है, अबकी बार नगर पालिका अध्यक्ष पद पर गठबंधन की जीत तय है।
इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाश ने लोगों से लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील। उन्होंने कहा कि हर एक वोट बदलाव की दिशा तय करेगा।
जनसंपर्क कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी, विधानसभा अध्यक्ष रजत यादव, जिला सचिव आलोक कुमार, शिवम सिंह, अमर सेन, परवेज, विनय शुक्ला, सूरज निर्मल, प्रेम यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर राम देवी को विजयी बनाने का संकल्प दोहराया।

Post a Comment

Previous Post Next Post