सीतापुर (निशान न्यूज) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सीतापुर जनपद में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
जिला कार्यालय पर केक काटते सपा नेता व कार्यकर्ता



सबसे पहले जिला कार्यालय पर एकत्रित सपाइयों द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी के पश्चात् सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा केक काट कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। एक दूसरे को केक खिला कर शुभकामनाएं दी। जिला अध्यक्ष ने कहा कि हम सबने जन्मदिन की एक दूसरे को बधाई और ये संकल्प लिया है कि आने वाले 2027 के चुनाव में जिले की 9 विधानसभाएं जिताने का काम करेंगे और अखिलेश यादव को दुबारा मुख्यमंत्री बनायेंगे। इस अवसर पर विधायक अनिल वर्मा, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, राधेश्याम जायसवाल, रामपाल राजवंशी, रामहेत भारती, दिग्विजय सिंह देव, शमीम कौसर सिद्दीकी, राबिन यादव, आशुतोष यादव आदि लोग मौजूद थे।
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयों द्वारा किया गया रक्तदान
जिला अस्पताल सीतापुर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर सपा नेता दिग्विजय सिंह देव द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा 21 यूनिट रक्तदान किया गया। दिग्विजय सिंह देव ने कहा कि रक्तदान करने से अच्छा और क्या ही उपहार दिया जा सकता है। इस मौके पर सचिन जयसवाल, अनस खान, संदीप कश्यप, मेराज खान, शिवम सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
जिला अस्पताल में सपाइयों द्वारा किया गया फल वितरण
इस अवसर पर एमएलसी जासमीर अंसारी व पूर्व सांसद कैसर जहां और सपा जिला अध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को 400 फल की टोकरियां वितरित की गई।
फल की टोकरी पा कर मरीजों के चहरे खिल उठे और मरीजों ने अखिलेश यादव के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और दीर्घ आयु की कामना भी की।
सपा छात्रसभा द्वारा डलवाया गया मुफ्त पेट्रोल
सपा छात्रसभा के जिला अध्यक्ष शिवम सिंह द्वारा अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर लोगो की मोटरसाईकिल व स्कूटी में मुफ़्त पेट्रोल डलवाया गया।
छात्र सभा के जिला अध्यक्ष शिवम सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर पेट्रोल डलवाने का सिर्फ एक ही मक़सद है कि जो मौजूदा सरकार द्वारा इतना महंगा पेट्रोल बेचा जा रहा है इससे जनता परेशान हो गई है अगर हमारी सरकार बनती है तो पेट्रोल पर वैट कम किया जाएगा। जिससे पब्लिक को काफी राहत मिलेगी।