Nishan Publication

भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा ने किया नामांकन

सीतापुर, (निशान न्यूज) मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के सीतापुर लोकसभा प्रत्याशी राजेश वर्मा ने नामांकन का द्वितीय सेट दाखिल किया।


इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे। नामांकन से पहले प्रदेश अध्यक्ष ने जनसभा को भी संबोधित किया।


प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पहले चरण के मतदान में जनता ने भारतीय जनता पार्टी को भरपूर आशीर्वाद दिया है। आने वाले मतदान में भी जनता नरेंद्र मोदी को भारत की गद्दी सौपने का आशीर्वाद देने जा रही है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जनता के मध्य भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करते रहने के लिए निर्देशित किया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अपने उदबोधन में आगे बताया कि आज सीतापुर के भाजपा प्रत्याशी सांसद राजेश वर्मा नामांकन हो रहा है। ऐसे में आज से पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत दोगुनी करने का समय आ गया है।


कार्यक्रम को क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी रणनीति बनानी है, कि कोई भी मतदाता वोट डालने से छूटने न पाए। बूथ स्तर पर भी तैयार रखनी है।

 
कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में संपूर्ण ऊर्जा लगाने की जरूरत है। प्रत्याशी व भाजपा सांसद राजेश वर्मा ने कहा की 2024 का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। सीतापुर लोकसभा में भाजपा बड़े अंतर से यह चुनाव विजई होने जा रही है। इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रद्धा सागर, नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु, कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही, विधायक ज्ञान तिवारी, निर्मल वर्मा, मनीष रावत, रामकिशन भार्गव, आशा मौर्या, शशांक त्रिवेदी, एमएलसी पवन सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष अचिन मेंहरोत्रा, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी, नमीन्द्र अवस्थी, ब्लाक प्रमुख अजय विश्वकर्मा, खैराबाद पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता बबलू, भरत त्रिपाठी, सचिन मिश्रा, नीरज वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।


नामांकन के उपरांत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा जिला कार्यालय पर प्रेसवार्ता की।प्रेसवार्ता में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post