सीतापुर, (निशान न्यूज) सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में शैक्षिक क्षेत्र भ्रमण का आयोजन किया गया। यह शैक्षिक क्षेत्र भ्रमण कटिया स्थित कृषि विज्ञान केंद्र द्वितीय में किया गया। इस शैक्षिक भ्रमण में कक्षा 7 और 8 के विद्यार्थी सम्मिलित हुए।
विद्यार्थियों ने कृषि विज्ञान केंद्र द्वितीय के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर दयाशंकर श्रीवास्तव, डॉक्टर रीमा वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र एवं डॉक्टर शैलेंद्र और डॉक्टर आनंद सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान से संबंधित विभिन्न शाखाओं - पोषण उद्यान, हर्बल उद्यान, मखाना उत्पादन, एकीकृत कृषि प्रणाली, पशुपालन के अंतर्गत - बकरी पालन, मुर्गी पालन, अजोला उत्पादन, केचुआ खाद उत्पादन आदि से संबंधित जानकारियाँ प्रदान की गईं। विद्यालय द्वारा समय - समय पर इस तरह के शैक्षिक क्षेत्र भ्रमण करवाने का उद्देश्य वर्तमान समय में प्रचलित प्रतिस्पर्धा के वातावरण में छात्रों को स्वयं देखकर सीखने एवं ज्ञान ग्रहण करने के योग्य बनाना है।
विद्यालय प्रबंधन समिति का प्रयास है कि इस तरह के शैक्षिक क्षेत्र भ्रमण से छात्रों को अपने जीवन में कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हो सके और वे सफल विद्यार्थी बन सके। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।