-कांग्रेस प्रवक्ताओं ने साधा भाजपा सरकार पर
निशाना
सीतापुर, निशान न्यूज। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं अवध जोन के इंचार्ज शरद मिश्रा ने आज स्थानीय होटल में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया एवं पत्रकार वार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता एवं सचिन रावत उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शरद मिश्रा ने कहा की 2024 का चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है एवं कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र पर शरद मिश्रा ने कहा कि यह जनता का घोषणा पत्र है जो राहुल गांधी के नेतृत्व में जनता को समर्पित है। सीतापुर ऐतिहासिक जिला है यहां की जनता इस बार बीजेपी को उखाड़ कर फेंक देगी।
प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने स्थानीय मुद्दों पर कहा कि यहां महिलाओं के लिए डिग्री कॉलेज नहीं है एवं रेउसा थाना क्षेत्र में विगत दिनों में जिस तरह छोटी बच्चियों पर जघन्य अपराध हुआ। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं, महिलाओं को सुरक्षा नहीं, किसानों की आय बढ़ नहीं रही। बावजूद इसके भाजपा तरक्की के झूठे दावे कर रही है। हर तरफ अराजकता का माहौल। जाति धर्म की राजनीति कर भाजपा आम जनमानस को गुमराह कर रही है। बीते दस वर्ष में केंद्र की सरकार ने आम जनमानस को लूटने का काम किया है। हर तरफ मंहगाई ही महंगाई है। उस पर देश के नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। बेरोजगार नौजवान जान जोखिम में डालकर विदेशों में रोजगार की तलाश करने को मजबूर हैं। आज के दौर में खाद, बीच सिंचाई सबकुछ मंहगा है, सस्ती है तो किसानों की मेहनत। इस सरकार में न तो युवाओं को न्याय मिला है, न ही महिलाओं को न्याय मिला है और न ही किसानों को न्याय मिला है। यही वजह है कि कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर आम जनमानस में विश्वास जागा है। अब लोग कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में मतदान कर भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकेगे। आने वाली सरकार कांग्रेस गठबंधन की है। यह गंठबंधन पूरे देश में खुशहाली लाएगा।
प्रवक्ता सचिन रावत ने सीता पासी का जिक्र करते हुए कहा कि इतने बड़े महापुरुष के किले की बत्ती गुल है जिससे यह सिद्ध होता है कि यह सरकार दलित विरोधी है रावत ने स्थानीय मुद्दों पर ट्रॉमा सेंटर, डालडा मिल कमलापुर चीनी मिल एवं अन्य मुद्दों को लेकर अपनी बातें रखी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी, शहर अध्यक्ष संतोष भार्गव, जिला उपाध्यक्ष शिशिर बाजपेई, आमोद मिश्र, यूथ प्रेसिडेंट नरेंद्र वर्मा, चोक्ष विभू अवस्थी, मंजरी राही, संजय दीक्षित आदि उपस्थित रहे।