- संगतिन के बैनर तले पूरे जिले में आयोजित हो रहे कार्यक्रम
सीतापुर (निशान न्यूज़)- संगतिन किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा नागरिक हक और सम्मान के लिए कुतुबनगर चौराहे पर चारों ओर मानव श्रृंखला बनाई गई और लोगों को स्वतंत्रता समानता जैसे संवैधानिक मूल्यों के साथ बंधुत्व और भाईचारे के बारे में भी जागरूक किया गया।
ज्ञात हो कि संगतिन किसान मजदूर संगठन 9 अगस्त से न्याय, समता और इंसानियत के लिए समता सद्भावना को केन्द्रित करते हुए अभियान चला रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को चौराहे पर विभिन्न सवालों एवं संदेशों को केन्द्रित करते हुए मानव श्रृंखला बनाई गई। कुतुबनगर के पास के 28 गांवों से लगभग 300 साथी इस श्रृंखला निर्माण में इकट्ठे हुए।
कुतुबनगर इंटर कालेज पर एकत्रित होकर समाज और देश में चल रहे विभिन्न मुद्दों जलता मणिपुर.. निर्वस्त्र महिलाएं।
मध्यप्रदेश में पेशाब काण्ड।
जलता हरियाणा पर विस्तार से चर्चा की गई।
इसी के साथ उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के हरगांव ब्लॉक में बाबा साहेब की फ़ोटो को टी शर्ट पर छपा कर पहनने पर एक दलित साइकिल की चैन से मारा गया तथा
महिला पहलवान बेटियों के साथ शोषण पर भी खुलकर बात रखी गई।
किसानों के मुद्दे और युवाओं को सम्मान जनक रोजगार को मिले।
इन चर्चाओं के बाद रैली निकल कर कुतुबनगर चौराहे पर चारों ओर मानव श्रृंखला बनाकर एक घण्टे तक खड़े हुए।
संगतिन की प्रमुख ऋचा सिंह ने कहा कि हम सभ्य देश के नागरिकों को यह हालात कत्तई मंजूर नहीं है। हम नफरत की राजनीति को नहीं चलने देंगे इसलिए हम सबको सड़क पर उतरना ही होगा। प्रकाश, रामबेटी व अन्य साथियों ने भी आज के समय में चल रही देश के अलग अलग राज्यों में हिंसा, मजदूरों के हालात, किसानों की स्थिति पर विस्तार से बात रखी। सभी साथियों के हाथ में बैनर तख्ती और पर्चे के साथ जाति धर्म के झगड़े छोड़ो भारत जोड़ो, भारत जोड़ो और महिला हिंसा–बंद करो जैसे नारे लगाकर उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भरा।