- एक दूसरे को बधाई देकर मनाया गया जश्न
सीतापुर- बुधवार को जैसे ही चंद्रयान -3 चांद पर सफलता लैंडिंग की पूरा जिला खुशी से झूम उठा। पूरे जिले में हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगने लगे। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दी।
बुधवार को चंद्रयान 3 की चांद पर लैंडिंग का दिन था। ऐसे शाम होते ही जिले के लोग टेलीवीजन खोलकर देखना शुरू कर दिया। अधिकतर लोग घरों में मौजूद थे, जिसकी वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। हर कोई बेहद बेताबी से चंद्रयान 3 की लैंडिंग का इंतजार कर रहा था। जैसे ही चंद्रयान 3 चांद पर लैंड हुआ, पूरा जिला खुशी से झूम उठा। लोगों ने पटाखे फोड़े और एक दूसरे को बधाईया दीं। भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि भारत देश ने आज इतिहास रचा है। वैज्ञानिक व सभी देशवासी बधाई के पात्र हैं। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी ने लोगों को बधाई दी और कहा कि आज देश के लिए गौरवशाली दिन है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति से यह संभव हो पाया।
इधर खैराबाद नगर पालिका परिषद में भी जश्न का माहौल। खैराबाद नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता बबलू व भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अनूप विश्वकर्मा आदि ने खुशी का इजहार किया।