उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने की नितिन अग्रवाल के दीर्घायु होने की कामना
सीतापुर- उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल के जन्म दिन पर केक काटकर ख़ुशी मनाई गई तथा हर्ष व्यक्त कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई| कार्यक्रम का आयोजन संगठन के जिला उपाध्यक्ष सागर गुप्ता ने किया| इस अवसर पर संगठन जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि हम लोगों के नेता नरेश अग्रवाल जी के पुत्र उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नितिन अग्रवाल जी का आज जन्म दिन है| नितिन अग्रवाल जी सदैव जनता की सेवा में लगे रहते हैं जो भी उस परिवार से जुड़ता है सदैव उसके मान सम्मान की चिंता उन्हें रहती है| उन्होने कहा कि मैं तो बचपन से उस परिवार से जुडा हूँ| नितिन अग्रवाल जी योगी जी व मोदी जी के मिशन को पूरा करने में दिन रात मेहनत कर रहे हैं| हम लोग उनकी लम्बी उम्र की कामना करते हैं|
| कार्यक्रम में केक काटते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्र तथा जिला उपाध्यक्ष सागर गुप्ता |
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला उपाध्यक्ष सागर गुप्ता ने नितिन अग्रवाल जी की लम्बी उम्र, स्वस्थ शरीर एवं सफल राजनैतिक जीवन की ईश्वर से कामना करते हुए कहा कि नितिन अग्रवाल जी व्यापारी एवं वैश्य समाज के राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं और उन्होने सदैव व्यापारी हित में काम किया है| वे व्यापारी हितों के लिए लम्बे समय से संघर्ष करते रहे हैं और व्यापारियों की हर परेशानी में उनके साथ मजबूती से खड़े रहे हैं|
| कार्यक्रम को संबोधित करते उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला उपाध्यक्ष सागर गुप्ता |
इस
अवसर पर शहर अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल ने ईश्वर से उनके स्वस्थ एवं प्रसन्न चित
रहने की कामना करते हुए कहा कि नितिन अग्रवाल जी सर्व समाज के सर्वमान्य नेता हैं,
वह सदैव व्यापारियों की बात को प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर रखते हैं|
| उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक |
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुभम चौहान, सुमित गुप्ता, अभिषेक विश्वकर्मा, अमन, समीर, नुसरत, बाबा, आयुष, पंकज गुप्ता, देवेन्द्र सिंह, प्रतुल गुप्ता, अनूप, जोगेश शुक्ला, विपुल त्रिवेदी, शिव शुक्ला, प्रशांत गुप्ता, निशांत गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे|