Nishan Publication

यूपी-34 प्रीमियर लीग सीजन-2 का धमाकेदार आगाज़

-आईपीएस विनय कुमार यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन, सात दिनों तक होंगे डे-नाइट क्रिकेट मुकाबले

सीतापुर (निशान न्यूज) शहर के राजा कॉलेज मैदान में रविवार को यूपी-34 प्रीमियर लीग सीनियर लीग सीजन-2 का शुभारंभ हुआ। आईपीएस अधिकारी विनय कुमार यादव ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लीग के ब्रांड एंबेसडर सागर गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सात दिनों तक मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के पहले दिन उद्घाटन मैच देखने के लिए मैदान में दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ जुटी। खिलाड़ियों ने मैदान पर अपने खेल का प्रदर्शन किया, जिसका दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। टूर्नामेंट के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही शहर में क्रिकेट को लेकर उत्साह देखने को मिला। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह बना हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post