सीतापुर (निशान न्यूज) बहुजनों के मसीहा मान्यवर कांशीराम साहब की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आजाद समाज पार्टी (काशीराम) द्वारा जनपद सीतापुर में 9 अक्टूबर 2025 को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शहर के मुस्कान गेस्ट हाउस में संपन्न होगा।
कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में पार्टी की ओर से म्युनिसिपल मार्केट स्थित जिला कार्यालय पर एक संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर ने की, जबकि इसमें प्रदेश सचिव मोहम्मद इमरान खान भैय्यू और जिला अध्यक्ष विश्वदीप चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सौरभ किशोर ने बताया कि बहुजन समाज के प्रेरणास्रोत मान्यवर कांशीराम साहब की पुण्यतिथि को पार्टी पूरे प्रदेश में जिलेवार श्रद्धांजलि सभाओं के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि कुछ विरोधी दलों द्वारा यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि 9 अक्टूबर को लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित है, जबकि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि हर जिले में स्थानीय स्तर पर श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाएंगी।
प्रदेश सचिव मोहम्मद इमरान खान ने कहा कि अब बहुजन समाज पूरी तरह जागरूक हो चुका है और चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में प्रदेश की बागडोर सौंपने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि विरोधी दलों में बेचैनी और असमंजस की स्थिति है।
वहीं जिला अध्यक्ष विश्वदीप चौधरी ने जिले के सभी बहुजन साथियों से अपील की कि वे अपने-अपने संसाधनों के साथ 9 अक्टूबर को मुस्कान गेस्ट हाउस पहुंचकर मान्यवर कांशीराम साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
इस अवसर पर जिला कोर कमेटी सदस्य सैयद कमर शाह, जिला संगठन मंत्री एडवोकेट अल्ताफ हुसैन, श्रीकृष्ण जाटव (मंडल प्रभारी), लखनऊ मंडल जिला विधिक सलाहकार एडवोकेट अरुण कुमार राज सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।