Nishan Publication

यूथ कांग्रेस ने पकौड़े तलकर मनाया राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस

सीतापुर/महोली (निशान न्यूज) भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर महोली विधानसभा क्षेत्र के पहलापुर चौराहे पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में युवाओं ने चाट-पकौड़े का ठेला लगाकर पकौड़े तले और सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "नौकरी चोर गद्दी छोड़" जैसे नारे लगाकर प्रधानमंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने से पहले 2014 में युवाओं से हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया गया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद नौकरियां देने के बजाय छीनने का काम किया गया।

जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाश ने कहा कि आज जब कोई युवा रोजगार की मांग करता है तो उसे लाठियों का सामना करना पड़ता है।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ. राजकुमार, जिला महासचिव सूरज निर्मल, रविंद्र कुमार, निखिल वर्मा, गौरव कुमार, अमरजीत यादव, विशाल, अरुण, पुनीश, अंजनी, छोटे लाल, रविश कुमार, सुमित, सुधाकर, अजय, नैतिक, सोनू सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post