Nishan Publication

डबल इंजन की सरकार तेजी से कर रही है विकास- योगी आदित्यनाथ

सीतापुर, (निशान न्यूज) मिश्रिख कस्बे के मेला मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा की। इस मौके पर उहोंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार तेजी से विकास कर रही है। भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वाले विकास नहीं कर सकते। 


उन्होंने कहा कि तीर्थवर नैमिष विख्याता....। मैं नैमिष की इस पवित्र धरा को प्रणाम करता हूं। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर भी सवाल दागे। उन्होंने कहा कि आज मुझे एक बार फिर भारत के वैदिक ज्ञान की परंपरा को प्रदान करने वाली पावन धरा... मां ललिता की इस दैवीय शक्ति वाली धरा में आने का सौभाग्य मिला।


यह नैमिष का ही महत्व है कि आज दुनिया जनपद सीतापुर और उत्तर प्रदेश की ओर देख रही है। जब भी कोई रामद्रोही राम के अस्तित्व को नकारने का काम करता है, तो नैमिषारण्य की धरती प्रमाण के साथ खड़ी होती है। उन्होंने कहा कि विभिन्न दलों द्वारा एक फैशन सा बन गया है कि भगवान राम के अस्तित्व, कृष्ण के अस्तित्व को चुनौती देना। इसके बारे में यही कहूंगा विनाशकाले विपरीत बुद्धि। जब किसी की बुद्धि भृष्ट होती है, तो वह आपके सनातन धर्म को अपशब्द कहता है। यह धरा शांति काल है, तो शास्त्र का अध्ययन करता रहा है। युद्धकाल है, तो शस्त्र का संधान करना भी जानती है। यहां प्रभु श्रीराम की सत्ता को चुनौती देने वाले कहां ठहर पाएंगे।


बीते 10 साल में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। जैसे एक नई अयोध्या तैयार हो गई है, ऐसे ही एक नया नैमिषारण्य बनकर तैयार हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब आपका वोट कांग्रेस या सपा को जाता था, तब अयोध्या में और काशी में हमला होता था। आज मंगलवार का दिन है, सपा ने संकटमोचक मन्दिर में हमला करवाया था। जब अखिलेश यादव आये तो उन्होंने आतंकवादियों के मुकदमो को वापस लेने का कुत्सित प्रयास किया था। अभी एक माफिया की मौत हुई तो फातिहा पढ़ने के लिए सपा के लोग उसके घर गए थे। कल्याण सिंह की मौत पर एक भी संवेदना का शब्द नहीं बोला था। चुनाव महापर्व में ऐसे वोट करिए की ये सब गायब हो जाएं। घर-घर मे मोदी जी का संदेश पहुचाना होगा।


इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेवता विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी व सांसद राजेश वर्मा व अशोक रावत आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post