Nishan Publication

सीतापुर जेल में आजम खान से की अखिलेश यादव ने मुलाकात

सीतापुर- (निशान न्यूज) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को सीतापुर पहुंचे। यहां जेल में सपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान से मुलाकात की। 

मुलाकात करने के बाद जेल के बाहर आने पर अखिलेश यादव ने आजम परिवार के साथ हो रहे घटनाक्रम कोे अमानवीय बताया। अखिलेश यादव ने बताया कि आजम खान के साथ अन्याय लगातार हो रहा है। ये सरकार की अमानवीय हरकतें हैं। ऐसा कहीं देखने को नहीं मिलेगा कि एक परिवार के लोगों के साथ ऐसा अन्याय हो रहा हो। जेल प्रशासन के मुताबिक करीब एक घंटे की मुलाकात का वक्त निर्धारित किया गया था। अखिलेश यादव ने बताया कि आजम खां को न्याय जरूर मिलेगा। समय बदलता है। समय बहुत बलवान होता है। आजम खां के साथ न्याय होगा। इसके साथ ही अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने झूठे मुकदमों का रिकॉर्ड बना दिया है। अंत में जीत सच्चाई की होती है। 
इसके बाद पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के घर पहुंचे और वहां मौजूद सपा नेता और कार्यकर्ता से मुलाकात की।


Post a Comment

Previous Post Next Post