Nishan Publication

जिले में जगह-जगह हुए भंडारे और निकाली गई शोभा यात्राएं

सीतापुर- (निशान न्यूज) अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन सोमवार को जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभु श्रीराम ही नाम गूंजता रहा । लोगों ने जगह -जगह भंडारों का आयोजन किया। प्रसाद वितरण किया, शोभायात्राएं निकालीं।
जिला मुख्यालय पर जेल रोड स्थित हनुमान मंदिर पर भाजपा नेता सागर गुप्ता द्वारा रामायण पाठ, लाइव प्रसारण और भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही यहां पर रामभक्तों की भीड़ लगी रही। दिन चढ़ते ही यहां पर श्रद्धालुओ की अच्छी खासी भीड़ जुटी रही।  नैपालापुर हनुमान मंदिर, घंटाघर हनुमान मंदिर, पुलिस लाइंस हनुमान मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों पर पूजा अर्चना व प्रसाद वितरण का दौर चलता रहा। पूरे शहर में हर गली, हर मोहल्लों में रामधुन गूंजती रही। लोगों ने शोभायात्राएं भी निकलीं। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं  ने हिस्सा लिया। शोभायात्राओं में श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। वहीं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहा।  जिला अस्पताल में अस्पताल कर्मचारियों  ने भंडारे का आयोजन किया।


इसी तरह से बिसवां में पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव द्वारा पूजा आयोजन हवन कर उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
लोगों को सम्मानित किया गया। लहरपुर, तंबौर, रेउसा, महमूदाबाद, सिधौली, अटरिया, कमलापुर, रामकोट, मिश्रित, मछरेहटा, संदना, नैमिषारण्य, पिसावां, महोली, हरगांव आदि कस्बों में रामभक्तों ने पूजा अर्चना की और प्रसाद का वितरण किया। कुल मिलाकर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बस रामभक्ति की ही बयार बहती नजर आई। 

Post a Comment

Previous Post Next Post