Nishan Publication

गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

-भाजपा युवा मोर्चा द्वारा निकाली गई यात्रा, शामिल हुए हजारों लोग

सीतापुर- (निशान न्यूज) 75वें गणतंत्र दिवस के पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने खैराबाद में तिरंगा बाइक रैली निकाली। रैली खैराबाद नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई।
इस रैली में हजारों की संख्या में बाइक सवार शामिल रहे। 

इस मौके पर अभिषेक गुप्ता बबलू ने कहा कि हमने खैराबाद में अल्प समय मे विकास के बहुत सारे कार्य करवाते हुए भाजपा पार्टी के प्रत्येक निर्देशो पर खरा उतरने का प्रयास किया है। आज बाइक रैली में हमारे हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया है। इससे पहले भगवान राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भी पचासों हजार श्रद्धालुवों ने शोभा यात्रा में भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया था। ये सब जनता का प्यार व आशीर्वाद है। जिससे हम सभी अभिभूत है। उत्तर प्रदेश नगरविकास व विद्युत विभाग के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने नगर पालिका खैराबाद का वीडियो अपनी फेसबुक आईडी से पोस्ट किया था। जिससे हम सबको गर्व की अनुभूति हुई।
इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि पूरे विश्व मे अपने कार्यों निर्णयों जन कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र ने मां भारती को विश्वगुरु बनाने में अपना सफल योगदान प्रदान किया है। कार्यक्रम में मिश्रिख विधायक राम कृष्ण भार्गव, इंदु सिंह चौहान, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सचिन मिश्रा, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री अनूप विश्वकर्मा, जिला महामंत्री वैभव सिंह, अंशु मिश्र, विवेक विश्वकर्मा समस्त नगर पालिका खैराबाद के सभासद,व अन्य भाजपा कार्यकर्ता और आम जनमानस शामिल हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post