सीतापुर-(निशान न्यूज) खैराबाद के एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष बेबी अभिषेक गुप्त को नगर गौरव सम्मान से विद्यालय ने सम्मानित किया। खैराबाद नगर क्षेत्र में विकास के कार्यों की समीक्षा करते हुए विद्यालय के प्रबंधक राम जी मिश्रा ने पालिकाध्यक्ष बेबी अभिषेक गुप्त को नगर गौरव सम्मान से सम्मानित किया।
इस अवसर पर राम जी मिश्रा ने कहा कि नगर खैराबाद में पहली बार निर्वाचन के जरिए सनातन की सरकार आई है। यह हम सभी के लिए बहुत ही गौरव की बात है। पालिका अध्यक्ष तथा उनके पति अभिषेक गुप्ता बबलू के द्वारा नगर क्षेत्र में लगातार उत्तरोत्तर विकास की गंगा बहाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। उन्हें पर्याप्त जन समर्थन भी मिला है।
इस अवसर पर श्री राम जन्मभूमि संघर्ष गाथा 500 वर्ष नामक पुस्तक का भी लोकार्पणसंयुक्त रूप से मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष बेबी गुप्त तथा उनके पति समाजसेवी अभिषेक गुप्त के द्वारा किया गया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष बेबी गुप्ता ने कहा की विद्यालय परिवार ने उन्हें जो सम्मान दिया है, उसका गौरव सदा कायम रहे। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभु श्री राम के जीवन से सरोबार कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर प्रांत कार्यवाहक प्रशांत शुक्ला, विभाग प्रचारक अभिषेक, अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्त, नगर शिक्षा अधिकारी विश्राम सागर राठौर, सुनील मिश्रा, ओमप्रकाश त्रिपाठी, मोहन बिहारी वाजपेई आदि मौजूद रहेे।