Nishan Publication

400 से ज्यादा सीटें जीतकर तीसरी बार बनाएंगे सरकार: केशव मौर्य

- जनता ही थी राही जी की सेना- जितिन प्रसाद

-आंदोलनकारी व्यक्ति थे रामलाल राही - कौशल किशोर

सीतापुर- (निशान न्यूज) सीतापुर के नई बस्ती स्थित सत् श्री साईं शिव शक्ति मन्दिर सरायन नदी तट पर पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 14 जनवरी से 22 जनवरी तक प्रत्येक गांव मोहल्लों में स्वच्छता का अभियान चलाना है।

 
वर्ष 2024 की शुरुआत हो गई है, यह वर्ष बहुत निर्णायक वर्ष होगा। 
उपमुख्यमंत्री यहां पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री स्वर्गीय रामलाल राही की 86वीं जयन्ती पर आए थे। उन्होंने स्वर्गीय राम लाल राही एवं उनकी पत्नी तथा सीतापुर जिला पंचायत की प्रथम महिला अध्यक्ष स्वर्गीय सुन्दरी देवी राही की मूर्ति का अनावरण किया।
उप मुख्यमंत्री ने राही जी की जीवनी की पुस्तक का विमोचन भी किया। 

उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के निर्देश पर सभी को 14 जनवरी से 22 जनवरी तक स्वच्छता के लिए अभियान चलाने का काम करना है। 22 जनवरी को घरों में राम ज्योति के रूप में एक ज्योति जलाकर दिवाली मनाने का काम सभी को करना है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार पर रोक लगाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है। पहले जिसने भी भ्रष्टाचार किया है, उससे भी वसूला जाएगा। उत्तर प्रदेश की पूरी 80 सीटें और देश में 400 से ज्यादा सीटें जीतकर 2024 में फिर से मोदी सरकार बनाना है, विश्व में तीसरी अर्थव्यवस्था आप सबको मिलकर बनाना है। 
आज जो विकास यात्रा आपके गांव में जा रही है, इस यात्रा में आपके फॉर्म भरने का काम, पेंशन फॉर्म, आवास फॉर्म आदि फार्म भरे जा रहे हैं। इन सब माध्यम से लोगों को विकास की गारंटी दे रहे हैं। डबल इंजन की सरकार आप सबके आशीर्वाद से चल रही है। 2017 से पूर्व गुंडागर्दी थी, अब गुंडे डरते हैं। किसी गरीब, व्यापारी आदि की दुकान, मकान, जमीन कब्जा करने की किसी की हिम्मत नही है।  इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय रामलाल राही को याद करते हुए कहा कि जहां अन्याय होता है वहां न्याय के लिए लड़ना पड़ता हैै। ये सीख बाबू जी से सीखना चाहिए।
इस मौके पर केन्द्रीय राज्यमंत्री आवास एवं शहरी विकास कौशल किशोर कहा कि रामलाल राही एक आंदोलनकारी व्यक्ति थे उन्होंने जनता के लिए नहर में बैठकर जल सत्याग्रह कर आंदोलन किया था।
लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि जब मैं 2009 का चुनाव लड़ा था तो राही जी ने मेरा पूरा सहयोग किया था। मुझे भी उनके साथ काम करने का मौका मिला है। राही जी एक जनप्रिय नेता थे और जनता ही राही जी की सेना थी।
इस अवसर पर रामलाल राही के पुत्र कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने भी अपने विचार रखे।  कार्यक्रम में नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु, सांसद राजेश वर्मा, सदस्य विधान परिषद अवनीश सिंह, सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान, विधायक मनीष रावत, विधायक निर्मल वर्मा, विधायक शशांक त्रिवेदी, विधायक आशा मौर्य, विधायक रामकृष्ण भार्गव, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सीतापुर नेहा अवस्थी, पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी राकेश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत मुनेंद्र अवस्थी, जिला प्रभारी नीरज सिंह, अनुराग मिश्रा, सुधीर कुमार मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिधि और लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post