Nishan Publication

2024 में होगा गंगा जमुनी तहजीब और देश को बचाने का चुनाव- अजय राय

– लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पदाधिकारी का सांगठनिक सम्मेलन आयोजित

–कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कार्यकर्ताओं को दिए गुरु मंत्र

- कांग्रेस का हर कार्यकर्ता देश, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने का प्रण लेता है- अजय राय 

-काशी के लाल को नैमिषारण्य जैसे पवित्र तीर्थ पर पूजा करने से रोकती है सरकार


सीतापुर- कांग्रेस के जोनल पदाधिकारी का सांगठनिक सम्मेलन जिला सीतापुर के एक निजी गेस्ट हाउस में आहूत किया गया। कार्यक्रम में लखीमपुर, उन्नाव, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, बलरामपुर और सीतापुर जिलों के पदाधिकारीयों ने हिस्सा लिया। बैठक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने सम्बोधित किया। 

सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष/पूर्व विधायक अजय राय ने नैमिषारण्य पहुंचकर वहां चक्रतीर्थ में स्नान किया तथा उसके बाद मां ललिता देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
उसके बाद सीतापुर पहुंचकर जोनल पदाधिकारी सम्मेलन को संबोधित किया।

 
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही में आज पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। किसान परेशान है मंहगाई चरम पर है। अजय राय ने आए हुए सभी पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समय मिलजुलकर संगठन को मजबूत कर 2024 में मल्लिकार्जुन खड़गे, जननायक राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के नेतृत्व में इस देश में एक नयी सरकार देने का वक्त है। श्री राय ने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बब्बर शेर है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से जिला प्रशासन ने कई जगह मेरे काफिले को रोककर यह सिद्ध कर दिया है कि ये सरकार कांग्रेस से डरी और सहमी हुई है।
हम सब मिलकर और एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा को और आगे बढ़ाएंगे। 
आज भारतीय जनता पार्टी अपराधियों की पनाहगाह बन गई है। सबसे ज्यादा अपराधी एवं बलात्कार के आरोपी भारतीय जनता पार्टी में है उनको सरकारी संरक्षण प्राप्त है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब हत्याएं ना हो रही हो और उन हत्याओं में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर आरोप न लग रहे हों।

उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर की घटना बहुत भयावह है, डॉक्टर घनश्याम तिवारी के घुटनों में ड्रिल मशीन से छेद किए गये और पसलियों को लोहे के रॉड से मारकर तोड़ा दिया गया जिससे उनकी मृत्यु हो गई। इस तरह की दिल दहला देने वाली भयावह हत्याएं योगी राज की पहचान बन गई हैं। लेकिन भाजपा नेताओं और मुख्यमंत्री जी का दिल नही पसीजा क्योंकि हत्यारे भाजपा के नेता हैं। कार्रवाई के नाम पर सरकारी जमीनों पर उनके द्वारा किये गये कब्जों पर बुलडोजर चलाया गया किन्तु अपराधियों की निजी संपत्तियों की तरफ बुलडोजर का रुख नहीं हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया है कि अपराधियों में ऐसा भेदभाव क्यों.? केंद्र सरकार के मंत्री के घर में हत्या हो जाती है और हत्या में प्रयुक्त बेटे की पिस्तौल बरामद होती है लेकिन मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी नहीं होती, विधायक के घर में हत्या होती है कोई कार्रवाई के बजाय सिर्फ लीपापोती हुई। कल देवरिया में सामूहिक हत्याकांड की घटना ने पूरे देश को झगझोर रख दिया है। इस घटना में दो नाबालिग बच्चों सहित 6 लोगों की नृर्मम हत्या कर दी गई और बगल के जनपद गोरखपुर में मुख्यमंत्री जी भाषण देते रहे। आखिर मुख्यमंत्री जी के कानों तक इन गोलियों की आवाज और पीड़ित परिवारों की चीख पुकार क्यों नहीं सुनाई देती है?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले अमेठी में दलित किशोरी बेटी को बलात्कार कर उनके घर वालों को मारा पीटा गया किन्तु कोई कार्यवाही नही की गई। आजमगढ़ में बलात्कार पीड़िता ने थाने के सामने आत्मदाह का प्रयास किया लेकिन अपराधी आज भी बेखौफ घूम रहे हैं। नोएडा में 3 नाबालिगों से दुष्कर्म की घटना हुई उसमें भी सरकार की कार्यवाही सवालों के घेरे में है। लखीमपुर में केन्द्रीय मंत्री के हत्यारे बेटा को सरकार बचाती रही है। इसके अतिरिक्त तमाम घटनाऐं जैसी जनपद अयोध्या के बिजुडी गांव में विवाहिता की हत्या, अयोध्या के ही रामपुर पुवारी गांव में महिला का शव बरामद होना, तथा इसी जनपद मई के महीने में एक परिवार के पांच सदस्यों की हत्या एवं प्रयागराज में गुप्ता परिवार के पांच सदस्यों की हत्या और इनमें से किसी भी मामले में ठोस कार्यवाही नहीं हुई और अपराधी गिरफ्त से बाहर हैं। जनपद एटा, बुलंदशहर और बागपत में दुष्कर्म की अनेकों घटनाएं हुईं जिसमें अपराधी भाजपा से जुड़े हैं इसीलिए कार्यवाहियां नहीं हुई।

सीतापुर सनातन की पवित्र भूमि है ,जहां 88००० ऋषियों ने तपस्या की है, यहीं महर्षि दधीचि ने मानवता की रक्षा के लिए अपनी अस्थियाँ तक दान कर दी थी ऐसी पवित्र भूमि पर कांग्रेस का हर कार्यकर्ता देश, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने का प्रण लेता है, 2024 में इस देश को बचाने का चुनाव है, इस देश की गंगाजमुनी तहज़ीब को बचाने का चुनाव है, जिसके लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता भाजपा और मोदी की विदाई सुनिश्चित करेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पांडे ने कहा कि ये कैसी हिंदूवादी सरकार है जो काशी के लाल को नैमिषारण्य जैसे पवित्र तीर्थ पर पूजा करने से रोकती है। प्रदेश संगठन प्रभारी अनिल यादव ने कहा कि हमें हर हाल में संगठन को मजबूत करना है और 2024 में आर पार की लड़ाई लड़नी है।

 
कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने आए हुए सभी जिलों से सभी पदाधिकारी तथा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जिलावार सभी पदाधिकारी से अलग-अलग बात कर संगठन पर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जोनल सम्मेलन में सभी जिलों से संबंधित प्रदेश उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, जिला/शहर अध्यक्ष, फ्रंटल, विभाग, प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षगण, एआईसीसी/पीसीसी मेंबर तथा पूर्व सांसद तथा पूर्व विधायक गणों ने प्रतिभाग किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post