Nishan Publication

मणिपुर घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर दक्षिणपंथी गुंडों का हमला

- हमले में कई लोग गंभीर रूप से हुए घायल

नई दिल्ली- इंकलाबी मजदूर केन्द्र और परिवर्तनकामी छात्र संगठन द्वारा मणिपुर की घटना के विरोध में गोछी (फरीदाबाद) में रैली का आयोजन किया गया था। रैली जब विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए आगे बढ़ी तो सहदेव नाम के एक गुंडे के नेतृत्व में कुछ लड़कों ने रैली को रोकने की कोशिश की। उनकी ना सुनकर रैली जब आगे बढ़ने लगी तो उनमें से एक गुंडे ने पीछे से लोहे के डंडे से हमारे एक साथी पर हमला किया और भाग गया। उसका पीछा कर रहे 2 साथियों पर भी गली में छिपे आर एस एस - भाजपा के गुंडों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। जिनके सिरों में चोटें आई हैं।

इस हमले में तीन लोग संतोष, दीपक और नितेश को गंभीर चोटें आई हैं। तीनों लोगों के सिर पर हमला किया गया है। 

घटना के बाद गोछी थाने ने भी अपराधियों को बचाने की ही कोशिश की। शुरूवात में गोछी पुलिस चौकी में पुलिस एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी करते रहे। लेकिन जनदबाव बढ़ने के बाद पुलिस को इन फासीवादी गुंडों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी पड़ी।

ये घटना दिखाती है कि बीजेपी और आरएसएस किस तरह का भारत बनाना चाहते हैं। पहले बीजेपी द्वारा  सत्ता के लिए मणिपुर में मैतई और कुकी के बीच में दंगे करवाए गए। तीन महीनों से जारी हिंसा में अब तक 160 लोग मारे जा चुके हैं। 50 हजार लोग अपने घरों से विस्थापित हो चुके हैं। अनेकों महिलाओं के साथ बलात्कार जैसी घृणित घटनाएं घटी हैं। दो महिलाओं के साथ हुए वीभत्स कांड को तो पूरा देश देख ही चुका है। इन घटनाओं का देश और दुनिया में हर जगह विरोध हो रहा है। हर जगह मोदी सरकार की थू-थू हो रही है। ऐसे में देश के भीतर अपने विरोध से बौखलाई बीजेपी और पूरी संघ मंडली अपने खिलाफ उठ रही हर आवाज को दबाने पर आमादा हैं। गोछी में इमके व पछास के लोगों पर हुआ हमला इसी की तसदीक करता है।

गौरतलब हो कि इंकलाबी मजदूर केन्द्र और परिवर्तनकामी छात्र संगठन, मोदी सरकार की हर ज्यादती के खिलाफ निरंतर आवाज उठाते रहे हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post