सीतापुर- भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है और इसकी जनकल्याणकारी नीतियों से सभी का भला हो रहा है| प्रधानमंत्री के सूत्र वाक्य सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के तहत सभी तबके के लोग केंद्र और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं| राष्ट्र की तरक्की और मजबूती भाजपा सरकार में ही सम्भव है|
ये बात भाजपा नेता सागर गुप्ता ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं| उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हर अवसर पर हमेशा देश और देशवासियों का भला सोचते हैं| आज मन की बात में भी उन्होंने होली के त्यौहार को लोकल फॉर वोकल के संकल्प के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया है जिससे हमारे छोटे व्यापारी भाइयों को फायदा मिले और उनका व्यापार भी तरक्की की राह पर दौड़े| चुंगी चौराहा स्थित कार्यालय पर मन की बात कार्यक्रम को उपस्थित कई लोगों ने सुना| इस दौरान महेंद्र बंगाली, सनी गुप्ता, सूरज शर्मा, प्रेमपाल सिंह, दिलीप पाल, राजेश शर्मा, सिद्धांत प्रजापति, सुरेश वर्मा, प्रताप नारायण सहित कई लोग उपस्थित रहे|