Nishan Publication

एमएलसी चुनाव में भाजपा के पवन सिंह चौहान ने लहराया परचम

सीतापुर। मंगलवार को एमएलसी चुनाव में पड़े मतों की गिनती की गई। जिसमें भाजपा के प्रत्याशी पवन सिंह चौहान ने 98 प्रतिशत वोट पाकर पूरे चुनाव को एक तरफा कर दिया है। सपा व निर्दलीय प्रत्याशी इस लड़ाई में कोसों पीछे रह गए। मंगलवार सुबह मतगणना प्रारंभ हुई तो पवन सिंह चौहान ने बढ़त बनाना शुरू कर दिया।
उनकी यह बढ़ता अंतिम चरण तक जारी रही। पवन सिंह चौहान को करीब 3753 मत मिले हैं।   करीब 98 प्रतिशत मत हैं। जबकि सपा प्रत्याशी को तो महज 61 मतों से ही संतोष करना पड़ा। निर्दलीय प्रत्याशी अरुण कुमार को तो महज 8 वोट ही मिल सके। जबकि इससे अधिक वोट खराब हुए हैं। कुल अनबैलेट मतों की संख्या 42 बताई जा रही है। कुल मिलाकर एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह चौहान का पलड़ा भारी दिखा। चुनाव पूरी तरह ही रहा। सामने जो अन्य प्रत्याशी खड़े थे, ऐसा लग रहा था, कि जैसे उन्होंने केवल रस्म अदायगी भर ही की हो। चुनाव जीतने के बाद एमएलसी पवन सिंह रथ पर चढ़कर विजय यात्रा में निकल पड़े। विजयरथ गांधी पड़ाव पहुंचा, यहां पर स्वर्गीय रजेंद्र गुप्त की प्रतिमा पर एमएलसी ने माल्यापर्ण किया। जिसके बाद नैपालापुर चौराहे पर पहुंचकर सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत रथ भाजपा जिला कार्यालय पर पहुंचा जहां पर कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित एमएलसी पवन सिंह चौहान का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान रथ पर पवन सिंह चौहान  के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, विधायक निर्मल वर्मा, मनीष रावत खैराबाद ब्लाक प्रमुख अजय विश्वकर्मा सवार रहे। जिला कार्यालय से विजय यात्रा गाजे बाजे के साथ ब्रह्मदीप होटल खैराबाद पहुंची। यहां पर स्वागत समारोह में शामिल होने के बाद वे लखनऊ के लिए बढ़ें। इस दौरान कमलापुर में सूर्यभान सिंह डब्बू भैया, शिवशंकर सिंह, बबलू सिंह, वेद सिंह आदि ने स्वागत किया। इसके अलावा सिधौली व मनवा में स्वागत किया गया। जिसके बाद वे देर शाम बख््शी का तालाब स्थित एसआर इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचेे। यहां पर भी जीत का जश्न मनाया गया।  

Post a Comment

Previous Post Next Post